चैत्र नवरात्रि पर माता की कृपा और सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए इन 9 दिनों में जरूर करें ये 5 खास काम

Summary :

Chaitra Navratri 2026 Upay: हिंदू धर्म में नवरात्रि सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का बड़ा पर्व माना जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है और 27 मार्च 2026 को ख़त्म होगी। इन नौ दिनों में सभी भक्त पूरे मन से मां दुर्गा की उपासना करते हैं और मानते हैं कि इस समय देवी की कृपा लोगों को जल्दी प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप इन दिनों कुछ खास नियमों और उपायों का पालन किया जाए, तो जीवन की कई बाधाएं दूर हो जाती हैं और भाग्य…

Chaitra Navratri 2026 Upay: हिंदू धर्म में नवरात्रि सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का बड़ा पर्व माना जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है और 27 मार्च 2026 को ख़त्म होगी। इन नौ दिनों में सभी भक्त पूरे मन से मां दुर्गा की उपासना करते हैं और मानते हैं कि इस समय देवी की कृपा लोगों को जल्दी प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप इन दिनों कुछ खास नियमों और उपायों का पालन किया जाए, तो जीवन की कई बाधाएं दूर हो जाती हैं और भाग्य के दरवाजे खुल जाते हैं। आइए जानते हैं, इस दौरान मां दुर्गा को खुश करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए।

Chaitra Navratri 2026 Upay: चैत्र नवरात्रि पर ज़रूर करें ये काम

Chaitra Navratri 2026 Upay
Chaitra Navratri 2026 Upay

1. नवरात्रि में जलाएं घी के दीपक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में घर के मंदिर में सुबह और शाम घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और नकारात्मकता दूर होती है। बहुत से लोग नौ दिनों तक अखंड ज्योति भी जलाते हैं।

2. दुर्गा सप्तशती या मंत्र जाप

नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती पाठ, दुर्गा चालीसा या “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि नियमित जाप करने से मन को शांति मिलती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

3. कन्या पूजन से सुख-समृद्धि

नवरात्रि के आखिरी दिनों में कन्या पूजन की परंपरा को बेहद शुभ और पुरानी परम्परा माना जाता है। इसमें छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का रूप मानकर उनका मान-सम्मान किया जाता है और उन्हें पूरी श्रद्धा के साथ भोजन कराया जाता है।

4. सात्विक भोजन अपनाएं

माना जाता है कि नवरात्रि में व्रत और सात्विक भोजन को विशेष महत्व दिया जाता है। क्योंकि इस दौरान मां दुर्गा हर घर में विराजमान होती हैं। इस समय फलाहार, हल्का भोजन और संयमित दिनचर्या से शरीर और मन दोनों शुद्ध होते हैं।

5. जरूरतमंदों को दान

नवरात्रि के दिनों में दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान गरीबों को कपड़े या अनाज देना पुण्य का काम माना जाता है, जिससे जीवन में पॉजिटिव बदलाव आते हैं।

Also Read: मंगलवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, हनुमान जी की नाराजगी के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।