Dhanteras 2025: धनतेरस पर इन 12 संदेशों के जरिए दें अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं

Summary :

Dhanteras 2025: दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है, इसे ‘धनत्रयोदशी’ भी कहते हैं। इस साल धनतेरस का पर्व आज यानि 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी, भगवन गणेश और कुबेर देव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से धन्वंतरि जी (भगवान विष्णु के अंश) अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस तिथि पर उनकी पूजा-आराधना करने से धन-धान्य में वृद्धि होती हैं। हिंदू धर्म में इस दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी महत्व है। कहते हैं धनतेरस पर घर में सोना-चांदी, झाड़ू और…

Dhanteras 2025: दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है, इसे ‘धनत्रयोदशी’ भी कहते हैं। इस साल धनतेरस का पर्व आज यानि 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी, भगवन गणेश और कुबेर देव की पूजा की जाती है।

मान्यता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से धन्वंतरि जी (भगवान विष्णु के अंश) अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस तिथि पर उनकी पूजा-आराधना करने से धन-धान्य में वृद्धि होती हैं। हिंदू धर्म में इस दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी महत्व है। कहते हैं धनतेरस पर घर में सोना-चांदी, झाड़ू और कई अन्य चीजें लाने से बरकत आती है। धनतेरस पर लोग एक-दूसरे को धनतेरस की शुभकामनाएं भी देते हैं और इस उत्सव को मनाते हैं। आपको अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजने के लिए कुछ संदेश बताते हैं।

Dhanteras 2025 Wishes in Hindi: अपने प्रियजनों को भेजें ये संदेश

Dhanteras 2025
Dhanteras 2025 Wishes in Hindi (Image- Ai Generated)

1. दीपक की रोशनी, मिठाइयों की मिठास,
पटाखों का शोर, धन-धान्य की बरसात,
आपके लिए खुशियां लाए धनतेरस का त्योहार।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. हो धन की वर्षा और खुशियां लाएं,
लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिले सदा,
जीवन प्रकाशमय हो जाए।
हैप्पी धनतेरस!

3. सोने का हार हो या चांदी की माला,
आपके जीवन में बनी रहे खुशियों का संगमाला।
शुभ धनतेरस!

Dhanteras 2025 Wishes in Hindi
Dhanteras 2025 Wishes in Hindi (Image- Ai Generated)

4. दिनोंदिन दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह व प्यार
आप पर होती रहे सदा धन की बौछार
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. धनतेरस की रात आए,
हो धन की वर्षा और खुशियां लाएं,
लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिले सदा,
जीवन प्रकाशमय हो जाए।
धनतेरस की शुभकामनाएं!

6. मन में खुशियां और हृदय में संतुष्टि का वास हो,
जीभर धन-वैभव मिले, धनतेरस इतनी खास हो।।
हैप्पी धनतेरस!

Dhanteras 2025
Dhanteras 2025 Wishes in Hindi (Image- Ai Generated)

7. सफलता कदम चूमती रहे,
खुशी आसपास घूमती रहे।
यश इतना फैले की कस्तूरी शर्मा जाये,
लक्ष्मी की कृपया इतनी हो लोग देखते रह जाये।।
धनतेरस की शुभकामनाएं!

8. आज से आप के यहां धन की बरसात हो,
मां लक्ष्मी जी का सदा निवास हो,
संकट और दुखों का नाश हो,
सिर पर उन्नति का ताज हो।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. दीप जलें तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों।
हैप्पी धनतेरस!

Dhanteras 2025
Dhanteras 2025 Wishes in Hindi (Image-Ai Generated)

10. धनतेरस का शुभ दिन आया,
सबके लिए नई खुशियां लाया,
लक्ष्मी-गणेश विराजें आपके घर में,
सदा रहे आप पर सुख की छाया।
धनतेरस 2025 की शुभकामनाएं!

11. दीपों की रौशनी से जगमगाए आपका जीवन,
धनतेरस लाए आपके लिए खुशियों की सौगात.
शुभ धनतेरस!

12. धनतेरस का ये शुभ दिन लाए,
आपके जीवन में अनगिनत खुशियां,
आपके घर में सदैव बरसे मां लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा।
हैप्पी धनतेरस!

ये भी पढ़ें: 18 या 19 अक्टूबर कब है धनतेरस? जानें पूजन का सटीक शुभ मुहूर्त और धन्वंतरि-कुबेर पूजा की सरल विधि

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।