सीएम भूपेंद्र पटेल ने विभागों का किया बंटवारा, इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

Summary :

Gujarat New Cabinet: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार के नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया। सीएम भूपेंद्र पटेल ने अपने पास सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण समेत कई महत्वपूर्ण विभागों को रखा, जबकि हर्ष संघवी गुजरात के डिप्टी सीएम बनाए गए। गुजरात के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक स्वर्णिम संकुल 1 में डेढ़ घंटे तक चली। विभागों का बंटवारा भी हो गया है। हर्ष सांघवी को गृह मंत्री बनाया गया है। इससे पहले वे गृह राज्य मंत्री थे।…

Gujarat New Cabinet: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार के नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया। सीएम भूपेंद्र पटेल ने अपने पास सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण समेत कई महत्वपूर्ण विभागों को रखा, जबकि हर्ष संघवी गुजरात के डिप्टी सीएम बनाए गए। गुजरात के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक स्वर्णिम संकुल 1 में डेढ़ घंटे तक चली। विभागों का बंटवारा भी हो गया है। हर्ष सांघवी को गृह मंत्री बनाया गया है। इससे पहले वे गृह राज्य मंत्री थे।

New Ministers in Gujarat Cabinet: इन्हें मिली जिम्मेदारी

Gujarat New Cabinet
Gujarat New Cabinet (credit-sm)

बता दें कि हर्ष संघवी को गृह, पुलिस आवास, जेल, सीमा सुरक्षा, गृह रक्षक दल, ग्राम रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा, मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क, परिवहन, विधि एवं न्याय, खेल एवं युवा सेवाएं, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, स्वयंसेवी संगठनों का समन्वय, उद्योग, नमक उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, पर्यटन एवं तीर्थयात्रा विभाग मिले।

पशुपालन एवं गौपालन की जिम्मेदारी संभालेंगे जितेंद्रभाई

कनुभाई देसाई के पास वित्त, नगरीय विकास एवं नगरीय आवास विभाग रहेगा, जबकि जितेंद्रभाई वाघाणी कृषि एवं किसान कल्याण, सहकारिता, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं गौपालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऋषिकेश पटेल को ऊर्जा एवं पेट्रोरसायन, पंचायत एवं ग्रामीण आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, कुंवरजीभाई बावलिया को श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार, ग्रामीण विकास और नरेशभाई पटेल को जनजातीय विकास, खादी, कुटीर उद्योग एवं ग्रामीण उद्योग विभागों का जिम्मा सौंपा गया।

Gujarat Political News: रमनभाई सोलंकी को खाध विभाग मिले

Gujarat New Cabinet (credit-sm)
Gujarat New Cabinet (credit-sm)

अर्जुनभाई मोढवाडिया के पास वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रहेगा, जबकि प्रद्युम्न वाजा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, प्राथमिक, माध्यमिक एवं प्रौढ़ शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और रमनभाई सोलंकी को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मिले। राज्य मंत्री के रूप में ईश्वरसिंह पटेल को जल संसाधन, जल आपूर्ति (स्वतंत्र प्रभार), प्रफुल्ल पंसेरिया को स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), डॉ. मनीषा वकील को महिला एवं बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मिला।

रमेशभाई को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग

वहीं, परशित्तमभाई सोलंकी को मत्स्य पालन, कांतिलाल अमृतिया को श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार, रमेशभाई कटारा को कृषि एवं किसान कल्याण, सहकारिता, पशुपालन एवं गौपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, दर्शनाबेन वाघेला को नगरीय विकास एवं नगरीय आवास, कौशिकभाई वेकारिया को विधि एवं न्याय, ऊर्जा एवं पेट्रोरसायन, विधायी एवं संसदीय कार्य, प्रवीणकुमार माली को वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, जयरामभाई गामित को खेल एवं युवा सेवाएं, सांस्कृतिक गतिविधियां, स्वयंसेवी संगठनों का समन्वय, उद्योग, नमक उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, पर्यटन एवं तीर्थयात्रा विकास, नागरिक उड्डयन विभाग का जिम्मा मिला।

Gujarat New Cabinet: कमलेशभाई को सीमा सुरक्षा विभाग

त्रिकमभाई चांगा को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, कमलेशभाई पटेल को वित्त, पुलिस आवास, जेल, सीमा सुरक्षा, गृह रक्षक दल, ग्राम रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा, निषेध और उत्पाद शुल्क, संजयसिंह विजयसिंह महिदा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पंचायत एवं ग्रामीण आवास, ग्रामीण विकास, पुनमचंद बरंडा को जनजातीय विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, स्वरूपजी ठाकोर को खादी, कुटीर उद्योग और ग्रामीण उद्योग और रिवाबा जाडेजा को प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ALSO READ:Gold Rate Today 18 Oct: धनतेरस पर सस्ता हुआ सोना चांदी, शुभ मुहूर्त पर बनवाएं आभूषण, जानें अपने शहर में आज का भाव

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।