Diwali 2025: “मिठास हो रिश्तों में, रोशनी हो जीवन में…” दीवाली पर अपनों को भेजें दिल छू लेने वाले Wishes

Summary :

Diwali 2025: आज देशभर में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दिवाली का खास महत्व है। दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पौराणिक कथा के अनुसार,जब भगवान श्री राम ने रावण का वध करके उसपर विजय प्राप्त की और अयोध्या लौटे थे, तब पूरे अयोध्या को दीपों से सजाया गया था। तभी इस…

Diwali 2025: आज देशभर में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दिवाली का खास महत्व है। दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पौराणिक कथा के अनुसार,जब भगवान श्री राम ने रावण का वध करके उसपर विजय प्राप्त की और अयोध्या लौटे थे, तब पूरे अयोध्या को दीपों से सजाया गया था। तभी इस दिन को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। दीपावली सिर्फ एक त्यौहार नहीं बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

Diwali 2025: दिवाली की तिथि

Diwali 2025
Diwali 2025 (Credit: AI Generated)
इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे होगी और यह तिथि 21 अक्टूबर को शाम 5:55 बजे तक चलेगी।
ऐसे में इस दिन को यादगार बनाने के लिए अपने प्रियजनों को खास संदेश भेजकर उन्हें दीपावली की मंगलकामनाएं दें।

Diwali 2025 Wishes: प्रियजनों को भेजें दीपावली की शुभकामनाएं

आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्यौहार आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लाए।
दीयों की रौशनी से झिलमिलाता आपका जीवन हमेशा उज्ज्वल रहे। शुभ दीपावली!
Diwali 2025
Diwali 2025 (Credit: AI Generated)
इस पावन पर्व पर आपकी हर मनोकामना पूरी हो, यही कामना करते हैं। दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं!
आपका आने वाला वर्ष लक्ष्मी माता की कृपा से धन-धान्य से परिपूर्ण हो। Happy Diwali
रोशनी का यह पर्व आपके जीवन में नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आए। शुभ दीपावली!
Diwali 2025 Quotes in Hindi
Diwali 2025 Quotes in Hindi (Credit: AI Generated)

दीप जलते रहें, खुशियां मिलती रहें, साथ बना रहे और प्यार बरसता रहे। दीपावली की मंगलकामनाएं!

यह दीपावली आपके जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा और नई सफलता लेकर आए। शुभ दीपावली!
Diwali 2025 Images
Diwali 2025 Images (Credit: AI Generated)
मिठास हो रिश्तों में, रोशनी हो जीवन में, रंगोली सा रंगीन बना रहे आपका जीवन। Happy Diwali
Short Essay on Diwali 2025: दिवाली पांच दिनों का त्यौहार है, और इन पांच दिनों में हर कोई मिलकर इसे मनाता है। हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दिवाली का खास महत्व है। आगे पढ़ें…

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।