Diwali Wishes: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीपावली के पावन अवसर पर भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने अपने संदेशों में इस त्योहार के महत्व को बताते हुए समाज में प्रेम, भाईचारा, और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
Diwali News: राष्ट्रपति द्रौपदी ने पोस्ट कर दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”उन्होंने अपने संदेश में कहा, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। दीपावली भारत का एक प्रमुख और लोकप्रिय त्योहार है। यह अंधकार पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की, और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। देश के विभिन्न हिस्सों में हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे लिखा, “इस दिन लोग अपने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। आनंद और उत्सव का यह पर्व, आत्मचिंतन और आत्मसुधार का भी अवसर है। दीपावली पर जिस तरह एक दीपक से अनेक दीपक प्रज्वलित होते हैं उसी तरह हम समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उनके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।”
उपराष्ट्रपति ने दी बधाई

इसी तरह, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीपावली के शुभ अवसर पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों और भारत के मित्रों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “दीपावली बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का उत्सव है। दीपावली के अवसर पर उदारता, दान और समावेशिता के मूल्य जो हमारी सभ्यतागत परंपराओं में गहराई से समाए हुए हैं और भी स्पष्ट रूप से प्रकट होते हैं जब हम जरूरतमंदों और वंचित वर्गों के प्रति अपना सहयोग और समर्थन साझा करते हैं।
“उपराष्ट्रपति ने लिखा, “जिस प्रकार इस त्यौहार पर हर घर में सामूहिक रूप से जलाए गए दीये रात के आसमान को रोशन करते हैं, उसी प्रकार हमारी लगन और प्रतिबद्धता भारत के सामूहिक विकास में सहायक हो। मैं देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी पर शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद बरसाएं।”
PM Modi Diwali Wish: पीएम मोदी ने दी बधाई
Greetings on the occasion of Diwali. May this festival of lights illuminate our lives with harmony, happiness and prosperity. May the spirit of positivity prevail all around us.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने X पर लिखा, “दिवाली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रकाश का यह त्यौहार हमारे जीवन को सद्भाव, सुख और समृद्धि से आलोकित करे। हमारे चारों ओर सकारात्मकता की भावना व्याप्त रहे।”
Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा , “देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों के दीपों से भारत रोशन हो उठे, हर आंगन में सुख, समृद्धि और मोहब्बत का उजाला फैले।”
यह भी पढ़ें:दिवाली पर इस मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ, देखें आज कहां है सबसे सस्ता


Download Android App
Download iOS App




