Durga Puja Special Bhog: देशभर में दुर्गा पूजा का त्यौहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है, हर तरफ माता के जयकारों की गूंज सुनाई देती है। दुर्गा पूजा का सबसे ज्यादा उत्साह बंगाल में दिखाई देता है, यहां भोग में चढ़ाई जाने वाली भोगेर खिचुरी की चर्चा भी बहुत होती है। ‘भोगेर खिचुरी’ का मतलब होता है ‘भोग वाली खिचड़ी’, ये प्रसाद मुख्य तौर पर दुर्गा पूजा में बनाया जाता है। माना जाता है कि ये मां दुर्गा के प्रिय भोगों में से एक है, इसे बनाना भी काफी आसान है। इस प्रसाद का भोग लगाने के बाद, भक्तों में बांटा जाता है। आइए जानते हैं कि कैसे बनाए मां दुर्गा के भोग के लिए भोगेर खिचुरी।
Special bhog for Durga Puja: ऐसे बनाएं भोगेर खिचुरी
सामग्री
- चावल- 1 कप
- मूंग दाल- ½ कप
- अरहर दाल- ½ कप
- हिंग- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- टमाटर-2 टुकड़ों में कटे
- मटर- 1 कप
- गाजर- 2 कटे हुए
- शकरकंदी- 1 बड़े टुकड़ों में कटे हुए
- आलू- 2 कटे हुए
- घी- 2 चम्मच
- सरसों- 1 चम्मच
- करी पत्ता- 2 लरी
- लाल मिर्च- 5 सबूत
ये भी पढ़ें: Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये 6 टेस्टी और हेल्दी चीजें, रहेंगे दिन भर एनर्जेटिक
विधि
- सबसे पहले दाल और चावल को एक बर्तन में अच्छे से सुनहरा होने तक भूनेंगे।
- अब दूसरे पतीले में पानी डालकर गर्म करें, उसमें कटी हुई सब्जियों को एक-एक करके डालना है।
- इन सब्जियों को 10 मिनट तक ढककर पकने देंगे।
- इसके बाद इसमें सारे मसाले डालेंगे और अच्छे से पकने के लिए छोड़ देंगे।
- फिर भुने हुए चावल और दाल को इसमें डालकर, ढक देंगे। थोड़ी-थोड़ी देर बाद कलछी से उसे चलाते रहेंगे, ताकि तले में न चिपके।
- जब ये मिश्रण अच्छे से पाक जाएं, तो गैस बंद कर दें और तड़के की तैयारी करें।
- तड़के के लिए, एक बर्तन में घी गर्म करें।
- जब घी गर्म हो जाएं, तो उसमें हींग, सरसों, जीरा, लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर भूनें।
- जब ये मसाले भून जाएं, तो इसमें उबला हुआ खिचड़ी का मिश्रण डाल दें और 5-8 मिनट तक पकाएं।


Download Android App
Download iOS App





