Open AI Pulse Feature: ChatGPT का नया फीचर AI की दुनिया में मचाएगा धूम! जानें कैसे करें इस्तेमाल?

Summary :

Open AI Pulse Feature: OpenAI ने ChatGPT पर एक नया और स्मार्ट फीचर ChatGPT Pulse लॉन्च किया है। ChatGPT का यह नुया फीचर प्रो यूजर्स के लिए है। यह फीचर यूजर्स को हर सुबह एक पर्सनलाइज्ड “Morning Brief” देगा, जिसमें उनकी रुचियों, पिछले चैट्स और जुड़े ऐप्स के आधार पर उपयोगी अपडेट होंगे। Open AI Pulse Feature: क्या है ChatGPT Pulse? ChatGPT Pulse एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स के रोज के चैट, प्राथमिकताओं और जुड़े हुए ऐप्स से जानकारी लेकर एक डेली अपडेट तैयार करता है। ये अपडेट एक विज़ुअल कार्ड के रूप में दिखेगा जिसमें दिन की जरूरी…

Open AI Pulse Feature: OpenAI ने ChatGPT पर एक नया और स्मार्ट फीचर ChatGPT Pulse लॉन्च किया है। ChatGPT का यह नुया फीचर प्रो यूजर्स के लिए है। यह फीचर यूजर्स को हर सुबह एक पर्सनलाइज्ड “Morning Brief” देगा, जिसमें उनकी रुचियों, पिछले चैट्स और जुड़े ऐप्स के आधार पर उपयोगी अपडेट होंगे।

Open AI Pulse Feature: क्या है ChatGPT Pulse?

ChatGPT Pulse एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स के रोज के चैट, प्राथमिकताओं और जुड़े हुए ऐप्स से जानकारी लेकर एक डेली अपडेट तैयार करता है। ये अपडेट एक विज़ुअल कार्ड के रूप में दिखेगा जिसमें दिन की जरूरी बातें होंगी — जैसे क्या करना है, किस पर ध्यान देना है, और आगे की प्लानिंग कैसी होनी चाहिए।

Open AI Pulse Feature
Open AI Pulse Feature

New ChatGPT Pulse Update: हर सुबह मिलेगा पर्सनल अपडेट

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अपने डेली रूटीन को बेहतर तरीके से मैनेज करना चाहते हैं। ChatGPT अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अब ये खुद से जानकारी इकट्ठा करके हर सुबह एक ब्रीफिंग देगा। इसमें आपकी प्रगति से जुड़े सुझाव, टास्क, और अन्य जरूरी बातें शामिल होंगी।

Open AI Pulse Feature
Open AI Pulse Feature

Gmail और Google Calendar से भी जोड़े जा सकेंगे

इस फीचर को आप अपने Gmail और Google Calendar से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इससे ChatGPT आपको मीटिंग एजेंडा के लिए ड्राफ्ट तैयार करके देगा, रिमाइंडर सेट करेगा और अगर कोई ट्रिप प्लान की गई है तो उससे जुड़े सुझाव भी देगा। इसका मतलब यह है कि आपका डिजिटल असिस्टेंट अब और भी स्मार्ट हो गया है।

ChatGPT New Features Guide: कैसे काम करता है Pulse फीचर?

OpenAI के मुताबिक, Pulse यूज़र की चैट हिस्ट्री, दिए गए फीडबैक, और मेमोरी से डेटा लेकर एक कस्टमाइज्ड फीड तैयार करता है। इसमें वही विषय शामिल होते हैं जिन पर यूज़र सबसे ज्यादा बातचीत करते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप अक्सर किसी खास प्रोजेक्ट या रुचि पर बात करते हैं, तो Pulse उसी से जुड़ी जानकारियाँ आपको देगा।

Open AI Pulse Feature
Open AI Pulse Feature

सेफ्टी और कंट्रोल भी मौजूद

OpenAI ने यह सुनिश्चित किया है कि ChatGPT Pulse फीचर में दिखाई जाने वाली जानकारी सुरक्षित हो और किसी भी तरह की हानिकारक या गलत जानकारी से दूर रहे। इसके लिए एक स्पेशल सेफ्टी चेकिंग सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा, यूज़र अपने Pulse फीड को कंट्रोल भी कर सकते हैं – वे “Curate” बटन पर क्लिक करके फीड में बदलाव के लिए अनुरोध कर सकते हैं या फीडबैक दे सकते हैं।

सैम ऑल्टमैन का बयान

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने इस फीचर को ChatGPT का अब तक का सबसे पसंदीदा फीचर बताया है। उनके अनुसार, यह फीचर रात भर यूज़र की गतिविधियों का विश्लेषण करता है और अगली सुबह एक सटीक, पर्सनल अपडेट देता है जो यूज़र के लिए दिन की शुरुआत को आसान बना देता है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi 15T Pro Launch: बिना नेटवर्क को होगी कॉल, Leica कैमरा और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किए तगड़ा स्मार्टफोन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।