Durva Vinayak Chaturthi Puja Vidhi: सावन दूर्वा विनायक चतुर्थी आज! सुख-समृद्धि के लिए ऐसे विधि से करें भगवान श्री गणेश की पूजा

Summary :

दूर्वा गणेश चतुर्थी, जिसे दूर्वा गणपति व्रत भी कहते हैं, सावन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा (दूब घास) चढ़ाने का विशेष महत्व है, क्योंकि यह उन्हें अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने और विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों, विशेषकर सुहागिन महिलाओं के जीवन की सभी बाधाएँ दूर होती हैं, और घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है।

Durva Vinayak Chaturthi Puja Vidhi: आज दूर्वा गणेश चतुर्थी का पर्व है। सावन महीने में शुक्ल पक्ष की चौथी तिथि को दूर्वा गणेश चतुर्थी या दूर्वा गणपति व्रत कहा जाता है। इस दिन गणेश जी को दूर्वा यानी दूब घास चढ़ाने का बहुत बड़ा महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जो सुहागिन महिलाएं या भक्त इस दिन गणेश जी का व्रत रखते हैं और उनकी पूजा करते हैं, उनके जीवन की सभी समस्याएं और रुकावटें खत्म हो जाती हैं। इसके साथ ही उनके घर में सुख, शांति और खुशहाली आती है।

 

दूर्वा गणेश चतुर्थी पर ऐसे करें पूजन (Durva Vinayak Chaturthi Puja Vidhi)

Durva Vinayak Chaturthi Puja Vidhi
Durva Vinayak Chaturthi Puja Vidhi (AI generated)

 

  • सुबह जल्दा उठकर नहा लें और साफ-सुथरे कपड़े पहन लें।
  • इसके बाद घर के मंदिर को साफ करें और वहां भगवान गणेश की मूर्ति या फोटो रखें।
  • फिर गणेश जी के आगे घी का दीपक जलाएं और व्रत का करने का संकल्प लें।
  • इसके बाद गणेश जी को जल, चावल, तिलक, फूल और दूर्वा घास चढ़ाएं।
  • गणेश जी को मोदक या लड्डू का भोग लगाना बहुत शुभ होता है।
  • पूजा करते समय ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करते रहें।
  • जब पूजा पूरी हो जाए तो दूर्वा गणेश चतुर्थी की कहानी सुनें या पढ़ें और आखिर में गणेश जी की आरती उतारें।
  • पूजा संपन्न होने के बाद अपनी इच्छा के अनुसार किसी गरीब या जरूरत मंद इंसान को खाना, कपड़े या पैसे दान कर सकते हैं।

दूर्वा गणेश चतुर्थी क्या होती है? (Durva Vinayak Chaturthi 2026)

 

दूर्वा गणेश चतुर्थी भगवान गणेश का एक खास व्रत है। इस दिन गणेश जी की पूजा करते समय दूर्वा घास का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी माना जाता है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार गणेश जी को दूर्वा घास बहुत ज्यादा पसंद है, इसलिए पूजा में इसे चढ़ाने से गणेश जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। दूर्वा गणेश चतुर्थी के दिन भक्त गणेश जी की पूजा-अर्चना करते हैं और उनसे अपने घर-परिवार के लिए सुख, संपत्ति, अच्छी बुद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगते हैं। कई लोग इस पूरे दिन व्रत रखते हैं और शाम को गणेश जी की आरती और पूजा करने के बाद ही अपना व्रत खोलते हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।