Dussehra 2026 Date: दशहरा हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह हर साल आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण को हराया था। इसी खुशी में आज भी दशहरे पर रावण का पुतला जलाया जाता है, जो यह दिखाता है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है। इसी दिन 9 दिनों से चले आ रहे शारदीय नवरात्रि समाप्त होते हैं और व्रत रखने वाले लोग अपना उपवास खोलते हैं। आइए, जानते हैं कि इस साल दशहरा कब है और रावण दहन का शुभ समय क्या है।
कब है दशहरा?

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:50 बजे शुरू होगी और 21 अक्टूबर को दोपहर 02:11 बजे खत्म होगी। उदया तिथि और धार्मिक नियमों के अनुसार इस साल दशहरा 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा।
दशहरा पूजा का शुभ मुहूर्त 2026 (Dussehra Puja Muhurat)
दशहरे के दिन शस्त्रों और शमी के पेड़ की पूजा करने की परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन शस्त्र पूजा करने से साहस बढ़ता है, काम में सफलता मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:05 बजे से दोपहर 02:51 बजे तक रहेगा।
अपराह्न (दोपहर) पूजा का समय: दोपहर 01:19 बजे से दोपहर 03:37 बजे तक रहेगा।
रावण दहन का शुभ मुहूर्त
दशहरे के दिन शाम के समय रावण दहन करना सबसे अच्छा माना जाता है। इस बार 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को शाम 05:45 बजे के बाद रावण दहन किया जा सकेगा।
क्यों मनाया जाता है दशहरा?



Download Android App
Download iOS App




