फिल्मों में विवादों का पचड़ा नया नहीं है, जब शुरुआत में मनोज बाजपेयी की इस फिल्म का नाम सामने आया था, तो सोशल मीडिया से लेकर कोर्ट-कचहरी तक हंगामा मच गया था। नाम पर उठे तगड़े बवाल के बाद मेकर्स ने समझदारी दिखाते हुए फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया। अब यही फिल्म नए तेवर और बिल्कुल फ्रेश अंदाज में फैंस के सामने आने के लिए बिल्कुल तैयार है। नाम बदलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा फिर से तेज हो गई है।
‘गजब रात’ का नया ट्रेलर आउट, एक रात में घूमेगी पूरी कहानी
View this post on Instagram
मनोज बाजपेयी की इस फिल्म को लेकर विवाद की मेन रीज़न इसका पुराना टाइटल था। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अफसर का रोल निभा रहे हैं, जिसका निकनेम ‘पंडत‘ (पंडित) रखा गया था। अब इसके आगे ‘घूसखोर‘ शब्द जोड़कर जब ‘घूसखोर पंडित‘ नाम रखा गया, तो ब्राह्मण समाज और कई सोशल आर्गेनाइजेशन बुरी तरह भड़क गए। उनका साफ कहना था कि इस तरह के नाम से एक पूरे समुदाय की छवि खराब हो रही है और लोगों की भावनाएं हर्ट हो रही हैं।
विरोध इतना ज्यादा बढ़ गया कि मामला कोर्ट-कचहरी तक जा पहुंचा। दिल्ली हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में याचिकाएं लगाई गईं और फिल्म से जुड़े संगठनों (FWICE) ने भी इस पर कड़ा एतराज जताया। चौतरफा बढ़ते दबाव, कानूनी पचड़ों और धमकियों के बाद मेकर्स को मजबूरी में सोशल मीडिया से फिल्म का सारा प्रचार-प्रसार और प्रमोशनल कंटेंट हटाना पड़ा था।
अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए इस नए ट्रेलर ने आते ही इंटरनेट पर गदर मचा दिया है। ट्रेलर देखकर ही अंदाजा लग जाता है कि कहानी कितनी खतरनाक और इंटरेस्टिंग होने वाली है। पूरी कहानी सिर्फ एक रात के घटनाक्रम पर टिकी है। दिल्ली की सड़कों पर चलती गाड़ी से एक लड़की को फेंकने की घटना से मामला गरमा जाता है। पुलिस महकमे में हंगामा मच जाता है, लेकिन वहां का रवैया देखकर आपका माथा ठनक जाएगा। सस्पेंस ऐसा है कि आखिरी तक पलकें झपकाना मुश्किल हो जाएगा।
मनोज बाजपेयी का खूंखार अंदाज और स्टार्स की फौज मचाएगी तहलका

बात जब एक्टिंग की हो और पर्दे पर मनोज बाजपेयी आ जाएं, तो फिर किसी और की जरूरत कहां बचती है, इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक सीनियर पुलिस अधिकारी ‘अजय दीक्षित‘ के रोल में नजर आ रहे हैं, जिनका अंदाज हमेशा की तरह एकदम धांसू और अलग है। उनका एक डायलॉग कि ‘जल्दी एम्बुलेंस बुलाओ, वरना सारा खर्चा हमारे सिर आ जाएगा‘ काफी वायरल हो रहा है। सिर्फ मनोज ही नहीं, बल्कि फिल्म में दिव्या दत्ता, अक्षय ओबेरॉय, साकिब सलीम और नुसरत भरूचा जैसे शानदार कलाकार भी तड़का लगाने आ रहे हैं।
गजब रात फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और रिलीज डेट की डिटेल जानना चाहते हैं?

कोर्ट में चले लंबे ड्रामे और हलफनामे के बाद मेकर्स ने आखिरकार झुकते हुए फिल्म का नाम बदलने का फैसला कर लिया। नीरज पांडे के प्रोडक्शन और रितेश शाह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 23 अक्टूबर को आपके फोन और टीवी पर आने वाली है। अब इस फिल्म का नया नाम ‘गजब रात’ (Gajab Raat) रख दिया गया है। मेकर्स ने इसका धमाकेदार नया ट्रेलर भी जारी कर दिया है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म इसी महीने सीधे Netflix पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
‘घूसखोर पंडित’ विवाद पीछे छूटने और नए नाम ‘गजब रात’ के साथ ट्रेलर आने से सोशल मीडिया का पारा हाई है। फैंस और क्रिटिक्स मान रहे हैं कि यह नेटफ्लिक्स की सबसे खतरनाक सस्पेंस थ्रिलर साबित होगी। एक्स और इंस्टाग्राम पर #GajabRaat और #ManojBajpayee ट्रेंड कर रहे हैं, क्योंकि विवाद के चलते इसकी हाइप और बढ़ गई है। दर्शक अजय दीक्षित के किरदार में मनोज बाजपेयी के ग्रे शेड्स और पुलिसिया अंदाज को देखने के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं।
Read More: Family Man 4 Update: Manoj Bajpayee ने दिया नए सीजन पर बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो..


Download Android App
Download iOS App




