Hanuman Mantra For Bada Mangal 2026: दूर होगी कंगाली और मिटेगा हर डर! बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए आज जरूर करें इन 5 चमत्कारी मंत्रों का जाप

Summary :

Hanuman Mantra For Bada Mangal 2026: आज यानी 19 मई 2026 को ज्येष्ठ महीने का तीसरा और अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) का पहला ‘बड़ा मंगलवार’ है। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ के महीने में आने वाले सभी मंगलवारों को आध्यात्मिक रूप से बहुत ही पवित्र माना जाता है। इन मंगलवारों को लोग ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ के नाम से जानते हैं। यह पूरा दिन भगवान श्रीराम के सबसे बड़े भक्त, हनुमान जी की सेवा और भक्ति के लिए तय किया गया है। बड़े मंगल के दिन लोग पूरे नियम और सच्चे दिल से बजरंगबली की पूजा करते हैं। हनुमान जी का आशीर्वाद और…

Hanuman Mantra For Bada Mangal 2026: आज यानी 19 मई 2026 को ज्येष्ठ महीने का तीसरा और अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) का पहला ‘बड़ा मंगलवार’ है। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ के महीने में आने वाले सभी मंगलवारों को आध्यात्मिक रूप से बहुत ही पवित्र माना जाता है। इन मंगलवारों को लोग ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ के नाम से जानते हैं। यह पूरा दिन भगवान श्रीराम के सबसे बड़े भक्त, हनुमान जी की सेवा और भक्ति के लिए तय किया गया है। बड़े मंगल के दिन लोग पूरे नियम और सच्चे दिल से बजरंगबली की पूजा करते हैं। हनुमान जी का आशीर्वाद और उनकी दया पाने के लिए बड़ा मंगल सबसे अच्छा और भाग्यशाली दिन माना जाता है।

पूजा और मंत्रों का लाभ

Hanuman Mantra For Bada Mangal 2026
Hanuman Mantra For Bada Mangal 2026 (AI Generated)

मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से वे बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली का वरदान देते हैं। इस खास दिन पर पूजा करते समय हनुमान जी के कुछ बहुत ही चमत्कारी मंत्रों का पाठ किया जाता है। माना जाता है कि Hanuman Mantra Jaap on Bada Mangal से व्यक्ति के मन का डर दूर होता है, बड़ी से बड़ी बीमारियां ठीक हो जाती हैं और पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं Hanuman Ji ke Mantra के बारे में।

Hanuman Mantra For Bada Mangal 2026: हनुमान जी के असरदार मंत्र

Hanuman Mantra For Bada Mangal 2026
Hanuman Mantra For Bada Mangal 2026 (AI Generated)
1. ‘ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।’
इस मंत्र का पाठ करने से हनुमान जी की कृपा बरसती है, जिससे इंसान के जीवन से हर तरह का डर, घबराहट और आने वाले संकट हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं।
2.  ‘ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय भक्तजनमनः कल्पनाकल्पद्रुमायं दुष्टमनोरथस्तंभनाय प्रभंजनप्राणप्रियाय महाबलपराक्रमाय महाविपत्तिनिवारणाय पुत्रपौत्रधनधान्यादिविधिसम्पत्प्रदाय रामदूताय स्वाहा।’
इस बड़े मंत्र का जाप करने से घर में पैसों की किल्लत खत्म होती है। परिवार में सुख, समृद्धि और धन-दौलत बढ़ती है, साथ ही कमाई और तरक्की के नए-नए रास्ते खुलते हैं।
3.  ‘ॐ हं हनुमते नम:’
यह हनुमान जी का बहुत ही आसान और प्रभावशाली मंत्र है। इसका जाप करने से सालों से चल रहे आपसी झगड़े, विवाद या कोर्ट-कचहरी के मामलों से बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाता है।
4. ‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।’
इस मंत्र में बहुत शक्ति होती है। इसका पाठ करने से इंसान के दुश्मनों और विरोधियों का असर खत्म हो जाता है और दुश्मनों के कारण मन में रहने वाला डर पूरी तरह मिट जाता है।
5. ‘ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा।’
अगर आप हनुमान जी को बहुत जल्दी प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस मंत्र का जाप करें। इससे पवनपुत्र बजरंगबली तुरंत खुश होकर अपने भक्त पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।