Happy Gangaur 2026 Wishes in Hindi: राजस्थान और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में गणगौर का त्यौहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 21 मार्च 2026 को है। यह उत्सव 16 से 18 दिनों तक चलता है, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए और कुंवारी कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की कामना के लिए भगवान शिव (ईसर जी) और माता पार्वती (गौरा जी) की मिट्टी की मूर्तियां बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा करती हैं। राजस्थानी संस्कृति की झलक समेटे इस त्योहार में घेवर की मिठास और लोकगीतों की गूंज हर आंगन को खुशियों से भर देती है।
ऐसे में इस गणगौर इन चुनिंदा शुभकामनओं के साथ अपनों को बधाई दें, और त्यौहार को और भी खास बनाएं। यहां पर गणगौर की मंगलकामनाएं दी गई हैं, जो आप शेयर कर सकते हैं।
Happy Gangaur 2026 Wishes in Hindi: गणगौर की शुभकामनाएं

1. आया रे आया गणगौर का त्योहार,
संग लाया खुशियां और ढेर सारा प्यार।
गणगौर माता का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे। शुभ गणगौर!
2. महिने चैत का है आया, गणगौर का त्योहार है छाया
ईसर-गौर की जोड़ी बनी रहे,
आपके घर में खुशियों का अंबार रहे।
3. माता गौरी आपकी झोली खुशियों से भर दें,
और महादेव आपके जीवन को सुख-शांति से सराबोर कर दें।
गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. मेहंदी हाथों में रचे, माथे पर बिंदिया चमके।
अखंड सौभाग्य का वरदान मिले,
खुशियों से आपका आंगन महके। Happy Gangaur!
5. जैसे ईसर-गणगौर की जोड़ी है प्यारी,
वैसी ही बनी रहे खुशियां आपकी सारी।
गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. गौर गौर गंपति, ईसर पूजे पार्वती…
आस्था की डोर, खुशियों की भोर,
मुबारक हो आपको गणगौर!
मुबारक हो आपको गणगौर!
7. चंदन की खुशबू, फागुन का प्यार,
मुबारक हो आपको गणगौर का त्योहार।
जैसे शिव-शक्ति का प्रेम है अटूट,
वैसा ही बना रहे आपका संसार।
मुबारक हो आपको गणगौर का त्योहार।
जैसे शिव-शक्ति का प्रेम है अटूट,
वैसा ही बना रहे आपका संसार।
8. हाथों में रची है पिया के नाम की मेहंदी,
होठों पर छाई है गणगौर की मुस्कान।
माता गौरी दें तुम्हें अखंड सौभाग्य,
यही है मेरी आज की अरदास।
होठों पर छाई है गणगौर की मुस्कान।
माता गौरी दें तुम्हें अखंड सौभाग्य,
यही है मेरी आज की अरदास।
9. ईसर जी का मान मिले, गौरां जैसा प्यार मिले,
गणगौर के इस पावन पर्व पर, खुशियों का संसार मिले।
गणगौर के इस पावन पर्व पर, खुशियों का संसार मिले।























