Kanwar Yatra ke Dauran Kya Khaye: कांवड़ यात्रा में नहीं होगी थकान और सुस्ती, Energetic रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

Summary :

कांवड़ यात्रा एक कठिन और श्रद्धा से भरी पैदल यात्रा है, जिसके लिए शरीर को अत्यधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसलिए, यात्रा के दौरान सही खान-पान का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है ताकि थकान और बीमारी से बचा जा सके और यात्रा सफलतापूर्वक पूरी हो। कांवड़ यात्रा के समय आपको अपनी डाइट में ये चीजें शामिल करनी चाहिए

कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति, अपार श्रद्धा और कड़े नियमों से भरी एक पैदल यात्रा होती है। इस यात्रा में लोग कई किलोमीटर तक पैदल चलते हैं। इस समय हमारे शरीर को बहुत ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। यात्रा में समय कुछ ऐसे नियम होते हैं, जिनका पालन करने के साथ-साथ अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बेहद ज़रूरी है अगर आपका खान-पान सही रहेगा, तो आप बिना थके और बिना बीमार पड़े अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं, कांवड़ यात्रा के समय आपको अपनी डाइट में क्या शामिल करना चाहिए।

Kanwar Yatra के समय इन चीजों का सेवन करें

1. ताजे और रसीले फल

 Kanwar Yatra Energetic food
Kanwar Yatra Energetic food (Source: Social Media)

यात्रा के समय सेब, केला, संतरा, अनार और तरबूज जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और आपको पैदल चलने के बाद भी थकान नहीं होगी। केला का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और पोटैशियम कमी नहीं होती है, जिससे पैरों में ऐंठन नहीं आती है।

2. हल्का और सात्विक खाना

 Kanwar Yatra ke liye healthy foods
Kanwar Yatra ke liye healthy foods (Source: Social Media)

कांवड़ यात्रा के समय सिर्फ शुद्ध और शाकाहारी चीज़ों का ही सेवन करना चाहिए। यात्रा करने के दौरान आप खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। साबूदाना की खिचड़ी, कूटू या सिंघाड़े के आटे की पूरी-रोटी, उबले आलू और लौकी की सब्जी बहुत ज्यादा हल्के भोजन में आती है। अगर आप इन चीज़ों का सेवन करते हैं, तो इसे पचाने में आराम मिलता है।

3. ड्राई फ्रूट्स

 Kanwar Yatra ke Dauran Kya Khaye
Kanwar Yatra ke Dauran Kya Khaye (Source: Social Media)

यात्रा के समय अपने साथ काजू, बादाम, किशमिश और मखाना जरूर ले जाएं। जब आप चलते-चलते थक जाएं, तब इस चीज़ों को खा लें। इसे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और थकान भी कम हो जाती है।

4. दही और छाछ

 Kanwar Yatra Energetic food
Kanwar Yatra Energetic food (Source: Social Media)

कांवड़ यात्रा सावन के समय निकलती है। इस समय बारिश की वजह से मौसम अच्छा तो हो जाता है, लेकिन गर्मी और उमस के मौसम में पेट को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। ताजी दही, लस्सी या भुने जीरे वाली छाछ पिएं। इससे पाचन तंत्र सही रहता है और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।

Also Read: क्या आपके हाथ-पैर भी पड़ जाते हैं सुन्न? इग्नोर न करें, जानें किस विटामिन की कमी से होती हैं ये परेशानियां

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।