12 साल बिना रुके मेहनत की, सारांश जैन को 33 की उम्र में मिला टीम इंडिया में मौका

Summary :

Saransh Jain Inspiring Story: एक और होनहार क्रिकेटर डोमेस्टिक से उठकर टीम इंडिया तक पहुंचने में कामयाब रहा. वो भी 33 साल की उम्र में. इस खिलाड़ी का नाम है सारांश जैन. मध्य प्रदेश के इस ऑलराउंडर का सफर काफी प्रेरणादायक रहा है. उन्होंने काफी मेहनत की. यहां तक पहुंचने के लिए. आखिरकार BCCI से बुलावा आ ही गया. श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड आ चुका है. जिसमें सारांश जैन का नाम शामिल है. अपने पिता के सपने को अब सारांश पूरा करेंगे. Saransh Jain Inspiring Story 12 साल लगातार घरेलू क्रिकेट…

Saransh Jain Inspiring Story: एक और होनहार क्रिकेटर डोमेस्टिक से उठकर टीम इंडिया तक पहुंचने में कामयाब रहा. वो भी 33 साल की उम्र में. इस खिलाड़ी का नाम है सारांश जैन. मध्य प्रदेश के इस ऑलराउंडर का सफर काफी प्रेरणादायक रहा है. उन्होंने काफी मेहनत की. यहां तक पहुंचने के लिए. आखिरकार BCCI से बुलावा आ ही गया. श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड आ चुका है. जिसमें सारांश जैन का नाम शामिल है. अपने पिता के सपने को अब सारांश पूरा करेंगे.

Saransh Jain Inspiring Story

Saransh Jain Inspiring Story
Saransh Jain Inspiring Story

12 साल लगातार घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए पसीना बहाया. अब जाके सारांश जैन की मेहनत को इंडियन सेलेक्टर्स ने सराहा. और उन्हें भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया. जो श्रीलंका दौरे पर जाएगी. दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए. पहला टेस्ट 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से 27 अगस्त तक शेड्यूल्ड है. डोमेस्टिक क्रिकेट से इंडियन टीम तक पहुंचने की सारांश जैन की जर्नी आसान नहीं रही है.

पिता का सपना पूरा करेंगे

Saransh Jain Father
Saransh Jain Father

सारांश जैन अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने उतरेंगे. उनके पिता सुबोध जैन भी मध्य प्रदेश के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुके हैं. हालांकि कभी टीम इंडिया तक नहीं पहुंच सके. लेकिन अब उनका बेटा इंडियन ड्रेसिंग रूम का जल्द हिस्सा बनने जा रहा है. अगर टीम मैनेजमेंट को उनकी जरूरत पड़ी, तो श्रीलंका के खिलाफ सारांश जैन को डेब्यू कैप मिल सकती है. आने वाला समय बताएगा वो इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करते हैं या नहीं.

कुछ ऐसा रहा है सारांश का करियर

Saransh Jain Stats
Saransh Jain Stats

सारांश जैन के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए 54 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. 85 पारियों में उन्होंने बल्ले से 2223 रन बनाए हैं. गेंदबाजी की बात करें तो लेफ्ट आर्म ऑफब्रेक बॉलर ने 188 विकेट हासिल किए हैं. बैटिंग में उनके नाम दो शतक और बॉलिंग में 10 बार फाइव विकेट हॉल दर्ज है.

 

Read More: उस्मान तारिक के एक्शन पर कब बैन लगाएगा ICC? फिर फंसा पाकिस्तानी खिलाड़ी

Raj Kiran