Usman Tariq’s Controversy: पाकिस्तान के राइट आर्म ऑफब्रेक बॉलर उस्मान तारिक एक बार फिर काफी चर्चाओं में हैं. फिर से उनके बॉलिंग एक्शन को लेकर काफी बातें हो रही हैं. सोशल मीडिया पर कुछ फैंस आईसीसी से उनके एक्शन पर बैन लगाने तक की मांग कर रहे हैं. इस बार द हंड्रेड लीग में उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन चर्चा का विषय बन गया. बल्लेबाज ने उनकी शिकायत अंपायर से भी कर दी. हालांकि फिलहाल उस्मान पर किसी तरह की कोई कारवाई नहीं हुई है.
Usman Tariq’s Controversy

उस्मान तारिक इन दिनों इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग में खेल रहे हैं. फिलहाल वो बर्मिंघम फीनिक्स का हिस्सा हैं. 24 जुलाई को ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ ये टीम मुकाबले खेलने उतरी थी. जहां जमकर विवाद देखने को मिला. उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन फिर सुर्खियों में आया. ट्रेंट रॉकेट्स की बैटिंग चल रही थी. क्रीज पर टिम डेविड मौजूद थी. गेंद उस्मान तारिक के हाथों में थी. पाकिस्तानी स्पिनर ने डेविड को ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली. टिम ने जोर से बल्ला घुमाया. हालांकि गेंद ज्यादा दूर नहीं गई. बैट का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई. इस तरह टीम डेविड को पवेलियन लौटना पड़ा.

अंपायर ने आउट का इशारा किया. टीम डेविड मगर इस फैसले से खुश नहीं थे. उन्होंने ऑन फील्ड अंपायर की तरफ देखकर हाथ से नो-बॉल का इशारा किया. वो क्रीज पर थोड़ी देर रुके रहे. फिर पवेलियन की तरफ जाते-जाते अंपायर से कुछ बातें करते हुए दिखे. इस घटना को लेकर मीडिया में काफी खबरें बनीं.
पहले भी एक्शन को लेकर उठे हैं सवाल

ये पहली बार नहीं है. इससे पहले भी कई दफा उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर सवालिया निशान लगा है. कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक कह चुके हैं कि आईसीसी को इसपर प्रतिबंध लगाना चाहिए. एक बार उस्मान पर पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान बैन भी लग चुका है.


Download Android App
Download iOS App




