Kanya Pujan Gift Ideas: कंजक में नन्हीं कन्याओं को दें ये खास उपहार, दिन बनाएं खास

Summary :

Kanya Pujan Gift Ideas: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो चुकी है, इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्तगण 9 दिन उपवास रखते हैं और छोटी-छोटी कन्याओं को घर बुलाकर पूजा करते हैं। इस साल नवरात्रि की अष्टमी 30 सितंबर को और नवमी 01 अक्टूबर को पड़ेगी, इन दोनों दिन ही कन्या पूजन किया जाता है। कन्याओं को भोजन कराने के बाद, उन्हें गिफ्ट्स दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी कंजक पूजन करते हैं और गिफ्ट्स समझ नहीं आ रहे हैं। तो हम आपको इस लेख कुछ बजट फ्रेंडली गिफ्ट…

Kanya Pujan Gift Idea

Kanya Pujan Gift Ideas: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो चुकी है, इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्तगण 9 दिन उपवास रखते हैं और छोटी-छोटी कन्याओं को घर बुलाकर पूजा करते हैं। इस साल नवरात्रि की अष्टमी 30 सितंबर को और नवमी 01 अक्टूबर को पड़ेगी, इन दोनों दिन ही कन्या पूजन किया जाता है। कन्याओं को भोजन कराने के बाद, उन्हें गिफ्ट्स दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी कंजक पूजन करते हैं और गिफ्ट्स समझ नहीं आ रहे हैं। तो हम आपको इस लेख कुछ बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज देते हैं। जो न केवल छोटी-छोटी कन्याओं को पसंद आएंगी बल्कि उनके दैनिक जीवन में भी काम आएंगे।

Kanya Pujan Gift Ideas: कन्याओं को दें ये गिफ्ट्स

Kanya Pujan Gift Ideas

पेसिंल पाउच

कन्या पूजन में आप छोटी-छोटी कन्याओं को गिफ्ट में पेसिंल पाउच दे सकते हैं, ये उनके स्कूल में भी काम आएगा। इसमें आपको कई तरह के कलर और डिज़ाइन ऑप्शन मिल जाएंगे। इस पाउच में आप टॉफी, पेंसिल या कलर रखकर भी दे सकते हैं।

हेयर एक्सेसरीज

लड़कियों को हेयर एक्सेसरीज बहुत ही पसंद होती है। आप उन्हें हेयर बैंड, हेयर क्लिप या रबर बैंड जैसी फैंसी चीजें गिफ्ट्स कर सकते हैं। कन्या पूजन के लिए ये गिफ्ट ऑप्शन भी बेस्ट है।

पर्स-छोटा हैंडबैग

कन्या पूजन में आप छोटी कन्याओं को छोटे-छोटे पर्स या हैंडबैग भी गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल बाजारों में आपको एक से बढ़कर एक स्टाइलिश और ट्रेंडी पर्स देखने को मिल जाएंगे। कन्याओं को ये गिफ्ट्स काफी पसंद आएंगे।

गुल्लक

छोटे बच्चों को गुल्लक बहुत पसंद आता है, आप कंजक में देने के लिए गुल्लक खरीद सकते हैं। मार्केट में आपको सुंदर-सुंदर डिजाइन के गुल्लक मिल जाएंगे।

चूड़ियां

लड़कियों को सजने-संवारने का बहुत शौक होता है, ऐसे में आप उन्हें छोटी-छोटी चूड़ियां गिफ्ट कर सकते हैं।

कलर बॉक्स

कन्या पूजन में आपक कन्याओं को कलर बॉक्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये उनके दर्वाइंग ड्राइंग में काम सकता है। वैसे भी बच्चों को स्टेशनरी की चीजें पसंद आती है और ये उनके जरूरत का भी सामान होता है।

ये भी पढ़ें: Navratri Fourth Day Bhog Ideas: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को भोग में अर्पित करें ये चीजें, प्रसन्न होकर माता देंगी आर्शीवाद

कन्याओं को विदा करते समय रखें इन बातों का ध्यान

Kanya Pujan Gift Ideas

घर से कन्याओं को विदा करने से पहले उनके पेअर छूकर आशीर्वाद लें। इसके बाद कन्याओं को माता रानी का जयकारा लगाते हुए विदा करें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कन्याओं को विदा करने के तुरंत बाद घर कि साफ-सफाई न करें। अगर आप ये सारी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपको कन्या पूजा का पूर्ण फल मिलेगा और माता रानी भी प्रसन्न होंगी।

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 5th Day: नवरात्रि के पांचवें दिन इस विधि से करें मां स्कंदमाता की पूजा, जानें कैसा है मां का दिव्य स्वरूप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।