जिस्म से खेलने की लत, खूबसूरत महिलाओं का दीवाना; डेड बॉडी से रेप के बाद उसे खाना, हैरान कर देगी ये डरावनी कहानी

Summary :

Woman Eater Sagawa: दुनिया भर से हम तरह-तरह की अजीबोगरीब खबरें सुनते रहते हैं। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं कि एक पल के लिए आप अपने होश खो बैठते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपने अक्सर लोगों को जानवरों का मांस खाते सुना या देखा भी होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान को इंसान का मांस खाते सुना है? जी हां, ये सब सुनकर एक पल के लिए आप हैरान हो सकते हैं, लेकिन ये घटना सच है। जापान का एक मामला चर्चा में है, 40 साल…

Woman Eater Sagawa: दुनिया भर से हम तरह-तरह की अजीबोगरीब खबरें सुनते रहते हैं। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं कि एक पल के लिए आप अपने होश खो बैठते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपने अक्सर लोगों को जानवरों का मांस खाते सुना या देखा भी होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान को इंसान का मांस खाते सुना है?

जी हां, ये सब सुनकर एक पल के लिए आप हैरान हो सकते हैं, लेकिन ये घटना सच है। जापान का एक मामला चर्चा में है, 40 साल पहले ये कोई साधारण घटना नहीं थी। जापानी इतिहास में “द कोबे कैनिबल” के नाम से कुख्यात इस्सेई सगावा एक बार फिर चर्चा में हैं।

Japan Crime News: इस स्वभाव का था सगावा

Woman Eater Sagawa
Woman Eater Sagawa

बता दें कि सगावा एक निर्दयी हत्यारा था जिसकी करतूतों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उसने अपनी साथी को अपने कमरे में बुलाया, उसकी हत्या की और फिर उसके शव के साथ बलात्कार किया। फिर उसने शव के टुकड़े-टुकड़े करके कई दिनों तक खाया। वह शरीर के उन हिस्सों को खाता था जिनसे उसे सबसे ज़्यादा मज़ा आता था, खासकर पैर और शरीर का ज़्यादातर हिस्सा। जापान में द कोबे नरभक्षी के नाम से कुख्यात इससेइ सगावा की निमोनिया से जान चली गई।

उसके अंतिम संस्कार के सिर्फ रिश्तेदार पहुंचे। इस दौरान उसके परिजनों ने बताया कि कोई सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं किया गया था। इसके पीछे वजह है 41 साल पहले किया गया ऐसा करतूत जिसने उसे एक नई और खौफनाक पहचान दी और ये सब जगह छा गया।

Issei Sagawa: सगावा की एक नहीं कई कहानियां है फेमस

Issei Sagawa
Issei Sagawa

सगावा से जुड़ी एक नहीं कई कहानियां है जिसे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। सगावा ने अपने दोस्त रेनी को एक दिन रूम पर बुलाया और डिनर के दौरान अचानक रेनी को पीछे से गोली मार दी। इसके बाद उसने रेनी की लाश के साथ रेप किया। उसकी यह लालसा यही नहीं खत्म हुई। सगावा ने रेनी के मरे हुए शरीर के हिस्सों को कई भागों में काटकर कई दिनों तक खाया और कई हिस्सों को फ्रिज में रखा।

Woman Eater Sagawa Story: क्या है पूरा मामला?

Woman Eater Sagawa Story
Woman Eater Sagawa Story

एक दिन सगावा जब बचे हुए शव के हिस्सों को झील में फेंकने गया तब लोगों ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया। इसकी सुचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सगावा को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की। सगावा ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे लंबी और खूबसूरत लड़कियां पसंद है। उसने यह भी बताया कि उसने कई दिनों तक इंसानी मांस को भूनकर खाया। सगावा को कुछ सालों के लिए जेल में और फिर मानसिक सुधारगृह में रखा गया।

ALSO READ:Ladakh Situation Today: तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, 50 आरोपी गिरफ्तार, जानें अब कैसे है हालात

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।