Masik Shivratri 2026: 16 जनवरी 2026 का दिन बेहद शुभ है। 16 जनवरी को मासिक शिवरात्रि और शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग एक साथ बन रहा है। उसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा बरसाने वाला शुक्रवार व्रत भी है। इस दिन आप व्रत और पूजा करके भगवान शिव की दोगुनी कृपा प्राप्त कर सकते हैं और माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन, वैभव की भी प्राप्ति होगी। प्रदोष और शिवरात्रि व्रत करने से सभी दुख, दोष और पाप मिट जाते हैं। महादेव की कृपा से व्यक्ति को संतान, सुख, आरोग्य आदि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, Masik Shivratri 2026 के शुभ मुहूर्त, योग, प्रदोष और शिवरात्रि पूजा का समय, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त आदि के बारे में।
Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त

16 जनवरी को सुबह में माघ कृष्ण त्रयोदशी तिथि और मूल नक्षत्र है। इस दिन ध्रुव योग प्रात:काल से लेकर रात 09:06 पी एम तक है। ब्रह्म मुहूर्त 05:27 ए एम से 06:21 ए एम तक है, वहीं दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:10 बजे से लेकर 12:52 बजे तक है। सूर्योदय 07:15 बजे और सूर्यास्त शाम को 05:47 बजे होगा।
Shivratri Puja Vidhi: मासिक शिवरात्रि पूजा विधि
इस दिन आप सबसे पहले भगवान शिव की पूजा विधि विधान से करें। उनको बेलपत्र, भांग, धतुरा, गंगाजल, गाय का दूध, शहद, अक्षत्, फूल, फल आदि अर्पित करें और दीप जलाएं। माता गौरी की पूजा करें। प्रदोष व्रत और शिवरात्रि की व्रत कथा सुनें। शिव जी और माता पार्वती की आरती करें। भोलेनाथ की पूजा के बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें। उनको फूल, धूप, दीप, अक्षत्, नैवेद्य, कमलगट्टा, कमल या गुलाब के फूल आदि चढ़ाएं। श्रीसूक्त, लक्ष्मी चालीसा और शुकवार व्रत कथा पढ़ें।
Masik Shivratri Upay: मासिक शिवरात्रि पर करें खास उपाय

1. गन्ने के रस से अभिषेक
आप धन से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो गन्ने के रस से शिवलिंग पर अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आपको लाभ मिलेगा। गन्ने के रस से शिवलिंग पर अभिषेक करने से धन लाभ के योग बनेंगे।
2. शहद से अभिषेक
संतान सुख की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर शहद का अभिषेक करना चाहिए। आप मासिक शिवरात्री और प्रदोष व्रत के संयोग पर शिवालय में जाकर शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें। इससे आपको लाभ होगा।
3. धतूरे के पत्ते का उपाय
शत्रुओं पर विजय के लिए आपको शिवलिंग पर धतूरे के पत्तों को अर्पित करना चाहिए। आप शिवलिंग पर दूध, गंगाजल और अक्षत अर्पित करें। इसके बाद ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप कर शिललिंग पर धतूरे का पत्ता अर्पित करें। इससे आपको शत्रुओं पर विजय और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

4. शीघ्र विवाह के लिए
शीघ्र विवाह के लिए इस खास उपाय को करना चाहिए। आप भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा पर एक साथ 7 बार मौली लपेटें। इस उपाय को करने से विवाह की इच्छा पूर्ण होती है। शीघ्र विवाह के लिए इस उपाय को करना चाहिए।
5. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए
यह शुक्र प्रदोष व्रत है। शुक्र ग्रह मजबूत करने और मां लक्ष्मी की कृपा के लिए खास उपाय करें। आप मां लक्ष्मी की पूजा करें। सफेद मिठाई का भोग लगाएं और कमल का फूल अर्पित करें।
Also Read: 28 या 29 जनवरी कब मनाई जाएगी जया एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और सुख-समृद्धि के लिए 4 अचूक उपाय


Download Android App
Download iOS App




