Sajid Khan Spotted In Wheelchair: फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर साजिद खान को हाल ही में व्हीलचेयर पर देखा गया. जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई और हर कोई इस बात को लेकर परेशान हो गया कि आखिर साजिद को अचानक से क्या हो गया हैं. उनकी हेल्थ अपडेट लेने के लिए हर कोई बेताब हुए जा रहा है. दरअसल, कुछ समय पहले साजिद खान का एक्सीडेंट हुआ था, इस एक्सीडेंट में उनके पैरों में चोट आई थी और इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी. साजिद खान अब पहले से ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं.
Sajid Khan Accident: व्हीलचेयर पर सेट पर पहुंचे साजिद खान

मीडिया से बात करते हुए साजिद खान ने अपने एक्सीडेंट के बारे में बताया और अपनी हेल्थ अपडेट भी दी. वो शूटिंग सेट पर व्हीलचेयर पर पहुंचे, वहां उन्होंने मौजूद पैपराजी से बातचीत की और जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि आप कैसे हैं तो उन्होंने मस्ती में कहा, ‘दिख रहा है तेरे को कैसा हूं. एक्सीडेंट हो गया यार. एक टांग में सर्जरी हुई है, एक टांग फ्रैक्चर हो गई है.’
Sajid Khan Spotted In Wheelchair: कब तक काम पर लौटेंगे साजिद

इस के बाद पैपराजी उनकी जल्द रिकवरी के लिए विश करते हैं. इसके बाद साजिद कहते हैं कि वो काम पर वापस आने की कोशिश कर रहे हैं. जानकारी के लिए आपको बता दें कि व्हील ऑफ फॉर्च्यून के सेट पर साजिद के साथ एक हादसा हो गया, जिसकी वजह से उनके पैर में चोट आ गई और वो चोट इतनी गहरी थी कि उनके पैरों की सर्जरी करनी पड़ गई.
व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो को अक्षय कुमार होस्ट कर रहे हैं, शो का 27 जनवरी को ग्रैंड प्रीमियर होना है. ये शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर आएगा. वहीं अगर आप इस शो को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते है, तो आप इसे सोनी लिव पर भी देख सकते हैं.
Sajid Khan Arriving For A Shoot: क्रिसमस पार्टी में दिखे थे साजिद खान

साजिद के एक्सीडेंट की बात करें तो जब उनका एक्सीडेंट हुआ था तब वो एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के सेट पर थे. जिसके बाद साजिद की सर्जरी होते ही उनकी बहन फारा ने उनका हेल्थ अपडेट दिया था. उन्होंने कहा था कि, ‘सर्जरी हो गई है. वो अब बिल्कुल ठीक है.’ सेट से पहले आखिरी बार साजिद खान को कजिन जोया अख्तर की क्रिसमस पार्टी में देखा गया था, वहां पर वो हर एक मोमेंट को खूब एन्जॉय करते दिखाई दिए थे.
Read More: इन कंटेस्टेंट्स ने छोड़ा Laughter Chefs 3 शो, देखें लिस्ट


Download Android App
Download iOS App




