Mehndi Designs for Karwa Chauth: करवाचौथ पर अपने हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें 6 ट्रेंडी डिजाइन

Mehndi Designs for Karwa Chauth: हिन्दू धर्म में करवाचौथ का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस साल करवाचौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरा 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं और अपने हाथों में पिया के नाम की भी मेहंदी रचाती हैं। आप भी करवाचौथ के लिए मेहंदी डिजाइन को लेकर कंफ्यूज हैं, तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, जो आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी।

Mehndi Designs: करवाचौथ पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन

मंडला डिजाइन

Mehndi Designs for Karwa Chauth

यह ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन गोलाकार पैटर्न में लगाया जाता है और चारों तरफ बारीक रेखाओं से आकृति बनाई जाती है। ये डिजाइन साधारण तो है लेकिन उसके साथ खूबसूरत भी है। करवाचौथ पर क्लासी लुक के लिए आप ये मेहंदी डिज़ाइन लगा सकते है।

ट्रेडिशनल फुल-हैंड डिजाइन

Mehndi Designs for Karwa Chauth

यह मेहंदी डिजाइन काफी खूबसूरत लगता है और रॉयल लुक देता है। इस मेहंदी डिजाइन में बारीक पैटर्न के साथ आकृति बनाई जाती है और ये पूरे हाथ को भर देती है। करवाचौथ त्योहार के लिए ये मेहंदी डिज़ाइन परफेक्ट है।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

Mehndi Designs for Karwa Chauth

यह मेहंदी डिजाइन लगभग सभी को पसंद आता है और हमेशा ट्रेंड में रहता है। यह मेहंदी डिजाइन बहुत अट्रैक्टिव लगता है, इसे फूल-पत्तियां और बेल के पैटर्न में बनाया जाता है। करवाचौथ के लिए ये मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है।

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025 Upay: करवाचौथ के दिन करें ये उपाय, पति-पत्नी में बढ़ेगा प्रेम, जानें व्रत का नियम

चांद और छलनी थीम

Mehndi Designs for Karwa Chauth

करवा चौथ को स्पेशल बनाने के लिए, आप अपने हाथों में बड़ी छलनी और दूसरी तरफ सुंदर चांद बना सकते हैं। ये हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगा और अट्रैक्टिव लुक देगा।

मिनिमलिस्ट और ज्वेलरी मेहंदी

Mehndi Designs for Karwa Chauth

ये मेहंदी आजकल ट्रेंडिंग में है, बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक अपनी शादी में ये मेहंदी डिजाइन लगाते हैं। इसमें हाथों को ज्यादातर खाली रखा जाता है, केवल उंगलियों पर रिंग बनाए जाते हैं।

सिपंल डिजाइन

Mehndi Designs for Karwa Chauth

आजकल लोग सिंपल मेहंदी डिजाइन पसंद करते हैं। इसमें हथेलियों पर सिंपल डिज़ाइन बनाया जाता हैं, ये देखने में काफी सुंदर लगता है। करवाचौथ पर आपके पास कम टाइम कम है और भरे हाथ मेहंदी नहीं लगवानी, तो ये सिंपल डिजाइन लगवा सकते है।

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न पहनें ये रंग, जानें क्यों है अशुभ

Karwa Chauth 2025: सनातन धर्म में करवा चौथ को एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन सभी शादीसुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।इस पर्व को सुहाग का पर्व माना जाता है। इस व्रत को रखना काफी कठिन है, क्योंकि इस व्रत के दौरान पानी ग्रहण नहीं कर सकते हैं। व्रत के दौरान महिलाओं ,को कई ज़रूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस दिन कुछ ऐसे रंग भी होते हैं, जिन्हे पहनने से बचना चाहिए। जानिए ऐसे कौन से रंग हैं, जिसे इस दिन नहीं पहनना चाहिए। क्योंकी उन्हें अशुभ माना जाता है।

करवा चौथ 2025 इस साल 10 अक्टूबर यानी दिन शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। हर साल की तरह इस साल भी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। कुछ पति भी ऐसे होते हैं, जो अपनी पत्नी के लिए व्रत रखते हैं। यह व्रत महिलाओं के लिए काफी भावनात्मक और महत्वपूर्ण है। इस त्योहार के कुछ दिन पहले से ही सभी महिलाएं तैयारी शुरू कर देती हैं।

जिन महिलाओं की नई-नई शादी होती हैं, वो महिलाएं अपने पहले करवाचौथ के लिए काफी तैयारियां करती हैं। सभी सुहागिन पूरे विधि विधान के साथ इस व्रत को करती हैं, लेकिन कुछ महिलाओं को ये नहीं पता होता है कि इस दिन किस रंग के वस्त्रों को नहीं पहनना चाहिए। आगे पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।