October Tyohar List 2026: अक्टूबर के महीने से आश्विन (कुआर) का महीना शुरू होता है। साल 2026 में अक्टूबर का महीना धर्म-कर्म और पूजा-पाठ के लिहाज से बहुत खास रहेगा। अक्टूबर की शुरुआत में पितृ पक्ष की खास तीथियां आएंगी। पितृ पक्ष में पूर्वजों के लिए श्राद्ध करने के बाद शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। इस दौरान दुर्गा पूजा और दशहरे की एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इसके अलावा, इसी महीने में शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे बड़े व्रत और त्योहार भी मनाए जाएंगे। साथ ही पापांकुशा एकादशी और मासिक शिवरात्रि के व्रत भी अक्टूबर में ही पड़ रहे हैं। आइए, देखते हैं अक्टूबर 2026 में आने वाले सभी बड़े व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट।
अक्टूबर के प्रमुख व्रत और त्योहार

| तारीख | दिन | व्रत / त्योहार |
| 1 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | षष्ठी श्राद्ध |
| 2 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | रोहिणी व्रत, सप्तमी श्राद्ध, गांधी जयंती |
| 3 अक्टूबर 2026 | शनिवार | जीवित्पुत्रिका व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी, अष्टमी श्राद्ध |
| 6 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | इंदिरा एकादशी |
| 8 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 10 अक्टूबर 2026 | शनिवार | अश्विन अमावस्या |
| 11 अक्टूबर 2026 | रविवार | शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना |
| 16 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | कल्पारम्भ, सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी |
| 17 अक्टूबर 2026 | शनिवार | नवपत्रिका पूजा, तुला संक्रांति |
| 19 अक्टूबर 2026 | सोमवार | संधि पूजा, दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महा अष्टमी पूजा |
| 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | दुर्गा विसर्जन |
| 22 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | पापांकुशा एकादशी |
| 23 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 25 अक्टूबर 2026 | रविवार | शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | अश्विन पूर्णिमा व्रत, वाल्मीकि जयंती |
| 29 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ |
यहां पढ़ें पूरी खबर: Durga Puja Kabse Shuru hai: 2026 में कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? नोट कर लें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और 9 दिनों की पूरी लिस्ट


Download Android App
Download iOS App




