Durga Puja Kabse Shuru hai: 2026 में कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? नोट कर लें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और 9 दिनों की पूरी लिस्ट

Summary :

साल 2026 में शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, नवरात्रि का समय 10 अक्टूबर की रात 9:19 बजे से शुरू हो जाएगा, लेकिन उदया तिथि के अनुसार पहला दिन 11 अक्टूबर को ही माना जाएगा। इस दिन माता शैलपुत्री की पूजा होगी और कलश स्थापना की जाएगी।

Durga Puja Kabse Shuru Hai: हिंदुओं में शारदीय नवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व है। माता दुर्गा की पूजा के लिए ये नौ दिन बहुत ही खास माने जाते हैं। इन दिनों में माता के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। साल 2026 में शारदीय नवरात्रि अक्टूबर में शुरू होगी। पहले दिन घरों और मंदिरों में कलश स्थापना किया जाएगा और फिर पूरे नौ दिन तक माता की पूजा-पाठ चलेगी।

नवरात्रि में बहुत से लोग पूरे नौ दिन तक उपवास रखते हैं और सच्चे मन से माता को पूजते हैं। अगर आप भी 2026 के अक्टूबर महीने में व्रत रखने या घर में कलश बैठाने की सोच रहे हैं, तो यहां पर प्रमुख तारीखें और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त जान लें।

अक्टूबर में कब शुरू होंगे नवरात्रि?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 2026 में नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होगी। वैसे तो नवरात्रि का समय 10 अक्टूबर की रात 9:19 बजे से ही शुरू हो जाएगा, उदया तिथि के अनुसार से 11 अक्टूबर को ही पहला दिन माना जाएगा। पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा होगी और कलश बैठाया जाएगा। इन नौ दिनों में लोग अपने घरों में अखंड ज्योत जलाते हैं और माता की पूजा करते हैं।

कलश स्थापना कब होगी?

Navratri Kalash Sthapana
Navratri Kalash Sthapana (Source: Social Media)

नवरात्रि के पहले दिन यानी 11 अक्टूबर को कलश बैठाया जाएगा। यहीं से नवरात्रि की पूजा की शुरुआत होती है। कैलेंडर के अनुसार, कलश रखने का सबसे शुभ समय सुबह 6:19 बजे से लेकर 10:12 बजे तक रहेगा। हालांकि, आपके शहर में सूरज निकलने के समय के हिसाब से इस समय में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है।

नवरात्रि के नौ दिनों की तारीखें (Durga Puja 2026 Calendar)

Durga Puja 2026
Durga Puja 2026 (AI Generated)

11 अक्टूबर – कलश स्थापना और माता शैलपुत्री की पूजा
12 अक्टूबर – माता ब्रह्मचारिणी की पूजा
13 अक्टूबर – माता चंद्रघंटा की पूजा
14 अक्टूबर – माता कूष्मांडा की पूजा
15 अक्टूबर – माता स्कंदमाता की पूजा
16 अक्टूबर – माता कात्यायनी की पूजा
17 अक्टूबर – माता कालरात्रि की पूजा
18 अक्टूबर – माता महागौरी की पूजा (नवरात्रि का आठवां दिन)
19 अक्टूबर – दुर्गा अष्टमी और महानवमी
20 अक्टूबर – विजयादशमी यानी दशहरा

नवरात्रि में व्रत और पूजा का महत्व

नवरात्रि के समय बहुत सारे लोग व्रत रखते हैं। कुछ लोग पूरे नौ दिन सिर्फ फल खाते हैं, वहीं कुछ लोग सिर्फ पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। इन दिनों सुबह-शाम माता दुर्गा की पूजा होती है। मंदिरों को बहुत सुंदर सजाया जाता है और वहां भजन-कीर्तन होते हैं। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा करने से घर में खुशहाली, सुख और शांति आती है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।