पापमोचनी एकादशी पर चमकेंगे इन 6 राशियों के सितारे, जानें क्या कहते हैं आपके योग

Papmochani Ekadashi 2026 Rashifal
Papmochani Ekadashi 2026 Rashifal: चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहते हैं। माना जाता है कि जो लोग इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करते हैं, उनके सभी जाने-अनजाने में किए गए सभी पाप मिट जाते हैं। साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा उन पर हमेशा बनी रहती है। इस साल 15 मार्च को पापमोचिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
इस साल की पापमोचनी एकादशी कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ परिणाम लेकर आ रही है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस विशेष दिन से कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और उनके रुके हुए काम बनने लगेंगे।

Papmochani Ekadashi 2026 Rashifal: इन 6 राशियों के लिए शुभ अवसर

1. वृष राशि (Taurus)

आपके करियर में तरक्की के अच्छे संकेत हैं और धन लाभ होने की पूरी संभावना है, जिससे घर में सुख-शांति आएगी। हालांकि, बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

उपाय: शुभ फल के लिए खाने की चीजों का दान जरूर करें।

2. कर्क राशि (Cancer)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी- खर्च कम होंगे और आमदनी बढ़ेगी। आपको कोई छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है और परिवार में खुशहाली रहेगी। कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: हरे फलों का दान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

3. सिंह राशि (Leo)

आपको आसानी से पैसा कमाने के मौके मिलेंगे और पुरानी परेशानियां खत्म होंगी। अगर आप लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, तो अब सेहत में सुधार होगा।

उपाय: खाने-पीने की वस्तु का दान करने से मानसिक शांति मिलेगी।

4. कन्या राशि (Virgo)

नौकरी या काम-काज में आ रही रुकावटें दूर होंगी और फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जमीन-जायदाद या परिवार के पुराने झगड़े सुलझ जाएंगे।

उपाय: अपनी इच्छा अनुसार किसी भी वस्तु का दान करें, यह आपके लिए शुभ होगा।

5. वृश्चिक राशि (Scorpio)

किसी बड़ी मुसीबत या मानसिक तनाव से आपको छुटकारा मिलने वाला है। धन लाभ के साथ-साथ आपको प्रभावशाली लोगों से मिलने और नए काम शुरू करने के अवसर मिलेंगे।

उपाय: भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना आपके लिए उत्तम रहेगा।

6. धनु राशि (Sagittarius)

व्यापार और नौकरी के मामले में समय बहुत अच्छा रहेगा। आपको करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और घर में कोई मांगलिक कार्य (जैसे शादी या पूजा) हो सकता है।
उपाय: सुख-समृद्धि के लिए हर शाम घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जरूर जलाएं।
Disclaimer: यहां बताई गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।