Phulera Dooj 2026 Shadi Muhurat: फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। यह दिन राधा-कृष्ण के अटूट प्रेम का प्रतीक है। विशेष रूप से ब्रज क्षेत्र में, इसी दिन से होली के उत्सव का आगाज़ होता है। प्राचीन परंपराओं के अनुसार, इस दिन रंगों के बजाय फूलों से होली खेली जाती है।
मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने राधा जी और गोपियों संग फूलों की होली खेलकर सूखे उपवन को फिर से हरा-भरा कर दिया था। धार्मिक दृष्टिकोण से विवाह और सगाई जैसे मांगलिक कार्यों के लिए फुलेरा दूज का विशेष स्थान है। माना जाता है कि जो भी जोड़ें इस दिन सच्ची श्रद्धा से राधा-कृष्ण की आराधना करते हैं, उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम और स्थायित्व बना रहता है।

ज्योतिष शास्त्र में इसे दोषमुक्त दिन माना गया है, यही वजह है कि इस दिन रिकॉर्ड संख्या में शादियां संपन्न होती हैं। आइए जानें इस वर्ष फुलेरा दूज कब है और पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है, साथ जानेंगे Phulera Dooj 2026 Vivah Muhurat के बारे में।
Phulera Dooj 2026 Shubh Muhurat: फुलेरा दूज 2026 तिथि और समय

साल 2026 में फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि की शुरुआत 18 फरवरी को शाम 4:57 बजे से होगी और इसका समापन 19 फरवरी को दोपहर 3:58 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार, फुलेरा दूज का मुख्य पर्व 19 फरवरी, गुरुवार को मनाया जाएगा। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए यह दिन सर्वोत्तम माना जाता है, जिससे जीवन में सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं।
Phulera Dooj 2026 Shadi Muhurat: फुलेरा दूज विवाह शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 18 फरवरी को दोपहर 04:57 बजे से शुरू होकर 19 फरवरी को दोपहर 03:58 बजे तक रहेगी, जिसमें आज दोपहर 12:17 से 01:03 बजे तक ‘अभिजीत मुहूर्त’ और दोपहर 01:00 से 02:33 बजे तक ‘अमृत काल’ का शुभ समय उपलब्ध है। आप शादी-व्याह जैसा कोई भी मांगलिक कार्य या पूजा-पाठ इन विशेष मुहूर्तों में संपन्न कर सकते हैं। हालांकि यह तिथि स्वयं में एक पूर्ण मुहूर्त है, इसलिए किसी भी समय आप कोई मांंगलिक कार्य संपन्न कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




