Ram Navami 2026 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्वअत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2026 में राम नवमी का यह पावन अवसर गुरुवार, 26 मार्च को पड़ रहा है। यह दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, रामायण का पाठ करते हैं और मंदिरों में विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। इस शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजने के लिए और व्हाट्सएप-फेसबुक पर शेयर करने के लिए हमने यहां 40 से भी ज्यादा संदेश तैयार किए हैं।
Ram Navami 2026 Wishes in Hindi: राम नवमी के शुभकामना संदेश
- अयोध्या के राजा, भक्तों के प्यारे, श्री राम जी आए हैं खुशियां लेकर द्वारे।
- राम नवमी के इस पावन पर्व पर प्रभु राम आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें।
- मन में राम, तन में राम, रोम-रोम में राम रे। राम नवमी की बहुत-बहुत बधाई!
- आज प्रभु राम ने जन्म लिया, अधर्म का नाश करने को अवतार लिया। जय श्री राम!
- मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं। जय श्री राम!
- जिनके मन में श्री राम हैं, उनके भाग्य में वैकुंठ धाम है। राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
- प्रभु राम के चरणों में जिसने अपना जीवन वार दिया, उसने इस संसार के सागर को पार किया।
- राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है, ऐसे रघुनंदन को हमारा सादर प्रणाम है। शुभ राम नवमी!
- श्री रामचंद्र कृपालु भज मन, हरण भवभय दारुणम्। नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज, पद कंजारुणम्। शुभ राम नवमी!
- राम जी की ज्योति से नूर मिलता है, सबके दिलों को सुरूर मिलता है, जो भी जाता है राम के द्वार, उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
Ram Navami Short Messages: राम नवमी के संदेश

- जय श्री राम! राम नवमी की मंगलकामनाएं।
- प्रभु राम का आशीर्वाद सदा आपके साथ रहे।
- राम नवमी का पर्व आपके लिए मंगलमय हो।
- सुखद और समृद्ध राम नवमी की हार्दिक बधाई।
- सत्य, प्रेम और करुणा के प्रतीक श्री राम को नमन।
- बोलो सियावर रामचंद्र की जय! राम नवमी मुबारक।
- नवमी की शुभ बेला, खुशियों का हो मेला। जय श्री राम!
- राम जी की कृपा आप पर सदा बनी रहे। शुभ राम नवमी!
- आपके जीवन में राम राज्य आए, खुशियां चारों ओर छा जाएं।
- मंगल भवन अमंगल हारी, प्रभु राम की कृपा बनी रहे आप पर भारी।
Ram Navami Wishes: परिवार और मित्रों के लिए शुभकामनाएं
- आपके परिवार पर सदा श्री राम की कृपा बनी रहे। राम नवमी की शुभकामनाएं!
- मेरे सभी प्यारे मित्रों को राम नवमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई।
- राम जी की कृपा से आपके घर में सुख-शांति और प्रेम का वास हो।
- भगवान राम आपको शक्ति और साहस प्रदान करें। जय श्री राम!
- इस राम नवमी, आपके सभी दुख दूर हों और खुशियों का आगमन हो।
- हे प्रभु! सबके कष्टों को हर लेना। सबको राम नवमी की बधाइयां।
- राम का नाम जपते रहो, हर बिगड़ा काम बन जाएगा। शुभ राम नवमी!
- आप और आपके परिवार को राम जन्मोत्सव की बधाइयां।
- प्रेम और भाईचारे का यह पर्व आपके जीवन को प्रकाशित करे।
- राम नवमी के अवसर पर प्रभु से आपकी लंबी आयु की प्रार्थना करता हूं।
Ram Navami 2026: प्रेरक और सकारात्मक संदेश
- अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश है राम नवमी।
- सकल मनोरथ सिद्ध करहिं प्रभु, जय जय श्री राम!
- राम का आदर्श अपनाएं, जीवन को सफल बनाएं।
- प्रभु राम की कृपा से आपके भीतर का अंधकार दूर हो।
- आपका व्यक्तित्व श्री राम की तरह तेजस्वी और आदर्श बने।
- राम नवमी का दिन हमें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
- संघर्षों से न डरें, क्योंकि राम ने भी वनवास सहा था। जय श्री राम!
- धैर्य और साहस का नाम है राम, हर मुश्किल का समाधान है राम।
- सत्य की राह पर चलना ही राम की सच्ची भक्ति है। राम नवमी मुबारक!
- जैसे राम ने रावण को हराया, वैसे ही आप अपनी बुराइयों पर विजय पाएं।
- मर्यादा पुरुषोत्तम की तरह आप भी अपने कर्तव्यों का पालन करें। शुभ राम नवमी!
यह भी पढ़ें- रुका हुआ धन हो या गृह क्लेश, कामदा एकादशी के ये 7 उपाय दूर करेंगे सारी परेशानियां























