Sawan me Green Chudi Kyu Pehnte Hai: सावन में महिलाएं क्यों पहनी हैं हरी चूड़ियां? सुहाग और समृद्धि से जुड़ा है इसका गहरा राज़

Summary :

सावन के पवित्र महीने में महिलाओं द्वारा हरी चूड़ियां पहनना एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जिसके कई धार्मिक और सांस्कृतिक कारण हैं। सावन में चारों ओर हरियाली छा जाती है, जो खुशहाली, तरक्की और नई शुरुआत का प्रतीक है। हरा रंग जीवन में सकारात्मकता और सुख लाता है।

Sawan me Green Chudi Kyu Pehnte Hai: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस समय चारों तरफ हरियाली होती है, इसलिए हरे रंग का महत्व और बढ़ जाता है। सावन में महिलाओं का हरी चूड़ियां पहनना एक पुरानी परंपरा है, जिसका धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों तरह से बहुत खास महत्व है।

समृद्धि और खुशहाली का रंग हरा

Green Bangles
Green Bangles (Source: Social Media)

सावन में बारिश होती है और चारों तरफ हरियाली छा जाती है। सूखी धरती हरी हो जाती है और सब जगह नई ऊर्जा महसूस होती है। इसी कारण हरा रंग खुशहाली, तरक्की और नई शुरुआत का प्रतीक है। माना जाता है कि सावन में हरा रंग अपनाने से जीवन में सकारात्मकता और सुख आता है।

 

अखंड सौभाग्य का मिलता है आशीर्वाद

 

भगवान शिव का प्रकृति से गहरा लगाव माना जाता है। उनकी पूजा में बेलपत्र और धतूरा जैसी हरी चीजें चढ़ाई जाती हैं। माता पार्वती को सुहाग की देवी माना जाता है। मान्यता है कि सावन में हरी चूड़ियां पहनकर पूजा करने से पति की लंबी उम्र, सुखी शादीशुदा जिंदगी और परिवार में खुशहाली मिलती है।

 

देवी पार्वती को प्रिय है हरा रंग

Green Bangles
Green Bangles (Source: Social Media)

सावन में भगवान शिव और देवी पार्वती दोनों को हरा रंग बहुत पसंद है। माना जाता है कि देवी पार्वती को प्रसन्न करने के लिए सावन में हरी चूड़ियां पहननी चाहिए। हरी चूड़ियां शांति और शुभता लाती हैं। हरा रंग देखने से मन शांत होता है और तनाव दूर होता है।

 

बुध ग्रह की मजबूती

 

ज्योतिष के अनुसार, हरा रंग बुध ग्रह से जुड़ा होता है। सावन में हरी चूड़ियां पहनने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। इससे बुद्धि बढ़ती है और काम-कारोबार में सफलता मिलती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।