Sawan Putrada Ekadashi Per Kya Nahi Kare: हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। चूंकि एकादशी मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा के लिए होती है और सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, इसलिए यह दिन भगवान विष्णु और शिवजी दोनों का एक साथ आशीर्वाद पाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। माना जाता है कि जो लोग यह व्रत रखते हैं, उन्हें संतान प्राप्ति में आ रही हर तरह की रुकावट से छुटकारा मिल जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 23 अगस्त की रात 2:00 बजे शुरू होगी और 23 अगस्त को ही सुबह 4:18 बजे खत्म हो जाएगी। उदया तिथि के कारण सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 23 अगस्त 2026 को ही रखना सबसे सही रहेगा।
सावन की पुत्रदा एकादशी के दिन कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें करना अच्छा नहीं माना जाता। इन कामों को करने से हमारे जीवन में नेगेटिविटी आ सकती है। आइए, जानते हैं कि इस दिन हमें क्या-क्या करने से बचना चाहिए।
सावन की पुत्रदा एकादशी पर क्या नहीं करना चाहिए? (Sawan Putrada Ekadashi Mistakes to Avoid)
1. चावल न खाएं

इस एकादशी के दिन चावल खाना बिल्कुल मना होता है। धर्म के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल खाने से पाप या दोष लगता है।
2. तुलसी के पत्ते न तोड़ें
इस दिन भूलकर भी तुलसी के पत्तों को न तो छूना चाहिए और न ही उन्हें तोड़ना चाहिए। तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्यारी है और इसके बिना उन्हें प्रसाद नहीं चढ़ाया जाता। अगर आप इस दिन तुलसी तोड़ते हैं, तो धन की देवी माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।
3. काले कपड़े न पहनें

पूजा-पाठ या किसी भी अच्छे काम के समय काले कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए, इस एकादशी पर काले कपड़े पहनने से बचें। इसके बजाय, अगर आप पीले रंग के कपड़े पहनते हैं, तो यह बहुत अच्छा रहेगा और आपके जीवन में अच्छी ऊर्जा आएगी।
4. मांस-मदिरा से दूर रहें
इस पवित्र दिन पर भूलकर भी मांस, शराब या लहसुन-प्याज जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए। एकादशी के दिन इन चीजों को खाना बहुत ही अशुभ और बुरा माना गया है। सादा और शुद्ध खाना ही खाएं।
5. किसी का अपमान न करें
इस दिन गुस्सा बिल्कुल न करें। कोशिश करें कि आपकी किसी भी बात से किसी का दिल न दुखे। किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें, न किसी का मजाक उड़ाएं और न ही किसी का अपमान करें। सबसे प्यार से बात करें।


Download Android App
Download iOS App




