Shaniwar Ke Upay: आज शनिवार है ये दिन कर्मों के न्याय के देवता शनि देव की पूजा-अर्चना का दिन होता है। ज्यादातर लोग इस दिन शनिदेव की भक्ति करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन शनिदेव से जुड़े कुछ उपाय को करने से जीवन की सभी समस्याओं दूर हो जाती हैं। अगर आप भी अपने जीवन में बीमारी, धन की समस्या से परेशान हैं, तो आज शनिवार के दिन इन उपायों को ज़रूर करें। आइए जानते हैं, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दोषों को दूर करने के लिए प्रभावी ज्योतिष उपाय।
Shaniwar Ke Upay: शनिवार के उपाय

शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा करने से भगवान शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यदि आप नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इस दिन शनि यंत्र की विधिपूर्वक पूजा करें और अपनी श्रद्धा के अनुसार जरूरतमंदों को दान दें।
1. तेल का अर्पण करें
शनि देव की पूजा को नियमित और विधिपूर्वक करना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि शनि दोष का प्रभाव जल्दी समाप्त नहीं होता है इस स्थिति में, अगर आप शनि देव पर तिल या सरसों का तेल चढ़ाएं और काले वस्त्रों का दान करें, इससे आपको लाभ मिलेगा और आप शनि दोष से मुक्त हो सकते हैं।
2. इस वृक्ष की पूजा करें
माना जाता है कि जिनका शनि कमजोर होता है, उन्हें पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और उस पर जल अर्पित करना चाहिए। हिंदू धर्म में पीपल का वृक्ष बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसा करने से आपकी समस्याएं काफी हद तक कम हो जाती हैं।
3. भगवान शिव को जल करें अर्पित
अगर आप स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार के दिन भगवान शिव को जल में सफेद तिल मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App




