माता सीता को प्रसन्न करने के लिए पूजा में जरूर अर्पित करें ये चीजें, जानें सुख-समृद्धि के लिए किन वस्तुओं का करें दान

Summary :

Sita Navami 2026 ke Upay: हिंदू धर्म में सीता नवमी का विशेष महत्व माना जाता है। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर माता सीता प्रकट हुई थीं। इसलिए हर साल इसी दिन माता सीता का उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल सीता नवमी 25 अप्रैल 2026 को मनाई जा रही है। माना जाता है कि त्रेता युग में इसी दिन माता सीता राजा जनक को भूमि से प्राप्त मिली थीं। यही कारण है कि इस दिन को उनके जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन की खास बात ये है…

Sita Navami 2026 ke Upay: हिंदू धर्म में सीता नवमी का विशेष महत्व माना जाता है। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर माता सीता प्रकट हुई थीं। इसलिए हर साल इसी दिन माता सीता का उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल सीता नवमी 25 अप्रैल 2026 को मनाई जा रही है। माना जाता है कि त्रेता युग में इसी दिन माता सीता राजा जनक को भूमि से प्राप्त मिली थीं।

यही कारण है कि इस दिन को उनके जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन की खास बात ये है कि ये त्योहार राम नवमी के करीब एक महीने बाद आता है। आइए जानते हैं, इस दिन पूजा में क्या चढ़ाएं और किन चीज़ों का दान करें।

Sita Navami Par Kya Chadhaye: पूजा में क्या चढ़ाएं

Sita Navami Par Kya Chadhaye
Sita Navami Par Kya Chadhaye (AI Generated)
  • सीता नवमी के दिन माता सीता को पीले फल, गुड़ और घर की बनी मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए।
  • इस दिन पूजा के दौरान तुलसी दल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप घी का दीपक जलाते हैं, तो इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
  • पूजा में माता को लाल सिंदूर, चूड़ियां, मेहंदी, बिंदी आदि भी चढ़ाएं।
  • माता सीता को को पीले रंग के फूल बेहद पसंद होते हैं। इसलिए इस दिन उन्हें पीले वस्त्र और फूल अर्पित करें।
  • भोग के लिए आप खीर, पीले पकवान, या फलों का भोग लगा सकते हैं।
  • ताजे फल, फूल और जल से भरा कलश मंदिर में रखें।
  • माता सीता को हल्दी से रंगे पीले चावल भी चढ़ाएं।

Sita Navami Par kya Daan Kare: सीता नवमी के दिन इन चीज़ों का करें दान

Sita Navami Par kya Daan Kare
Sita Navami Par kya Daan Kare (AI Generated)
  • इस दिन शादीशुदा महिलाओं को सुहाग से जुड़ी चीज़ें जैसे सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, मेहंदी और लाल चुनरी दान करना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे माता सीता खुश होती हैं और सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद देती हैं।
  • सीता नवमी के दिन आप मंदिर के बाहर या ज़रूरतमंदों को अपनी श्रद्धा अनुसार चावल, आटा या दाल का दान कर सकते हैं। साथ ही आप माता सीता को खीर का भोग लगाकर उसे गरीबों में बाटें।
  • सीता नवमी के दिन कपड़ों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन खासकर पीले या लाल रंग के कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है। पीला रंग माता सीता और भगवान श्रीराम को बेहद पसंद होता है।
  • सीता नवमी वैशाख मास की गर्मी में आती है, इसलिए इस दिन आपको पानी और शरबत का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
  • माता सीता को ज्ञान और मर्यादा की देवी माना जाता है। इसलिए इस दिन गरीब बच्चों को किताबें, पेन या स्कूल बैग दान करने से बुध और गुरु ग्रह मजबूत होते हैं। जिससे आप जीवन में बहुत तरक्की करते हैं।

Sita Navami 2026 ke Upay: सीता नवमी का उपाय

Sita Navami 2026 ke Upay
Sita Navami 2026 ke Upay (AI Generated)

सीता नवमी के दिन सुबह भोर में उठकर स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। स्नान के बाद पीले या लाल रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन 12 बजे से पहले ही पूरे विधि-विधान से सीता माता की पूजा करनी चाहिए। अगर आप सीता नवमी का व्रत करते हैं, तो सबसे पहले व्रत को पूरा करने का संकल्प लें। माना जाता है कि इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है साथ ही पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है।

Also Read: सीता नवमी पर करें ये खास काम, सोलह श्रृंगार अर्पण और दान-पुण्य से मिलेगा अखंड सौभाग्य, जानें मंत्र जप और भोग की विधि

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।