Vrat Food For Mahashivratri: महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना और आत्मसंयम का पावन पर्व है। इस दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु सात्विक और फलाहार भोजन का सेवन करते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ मन को भी शुद्ध रखता है। व्रत के दौरान अक्सर लोगों का यह सवाल रहता है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी तैयार हो जाए और स्वादिष्ट भी हो। इस दिन कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में हम आपको Shivratri Food Items List दिखा रहे हैं, जिसमें 5 आसान फलाहार फूड्स शामिल हैं, जो व्रत के दौरान आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
Vrat Food For Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर इन फ़ूड आइटम्स का करें सेवन
1. साबूदाना खिचड़ी

साबूदाना खिचड़ी व्रत का सबसे लोकप्रिय और ऊर्जा देने वाला भोजन है। इसे साबूदाना, मूंगफली, आलू और सेंधा नमक से तैयार किया जाता है। यह पेट भरने के साथ-साथ लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखती है और मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है।
2. फलाहारी आलू चाट

अगर आपको कुछ चटपटा खाने का मन हो, तो फलाहारी आलू चाट एक बेहतरीन ऑप्शन है। उबले आलू में दही, हरी चटनी, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर इसे आसानी से बनाया जा सकता है। यह स्वाद में लाजवाब और व्रत के नियमों के अनुसार होता है।
3. कुट्टू के आटे का चीला

कुट्टू का आटा व्रत में खाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे बना चीला हल्का, स्वादिष्ट और झटपट तैयार होने वाला फलाहार व्यंजन है। आप इसे दही या फलाहारी चटनी के साथ परोस सकते हैं।
4. दही और फल का मिश्रण

व्रत के दौरान शरीर को ठंडक और पोषण देने के लिए दही और फलों का सेवन बेहद अच्छा होता है। केले, सेब, अनार जैसे फल दही में मिलाकर एक हेल्दी और ताज़गी भरा फलाहार तैयार किया जा सकता है, जिसे बनाने में बिल्कुल समय नहीं लगता है।
5. मखाना भुजिया

मखाना महाशिवरात्रि व्रत के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। घी में हल्का भुना हुआ मखाना, सेंधा नमक और काली मिर्च के साथ स्वादिष्ट स्नैक बन जाता है। यह हल्का होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।


Download Android App
Download iOS App




