व्रत में Energy का Power House! घर पर ऐसे बनाएं Perfect साबूदाना खिचड़ी, नोट करें Easy Recipe

Summary :

Sabudana Khichdi Recipe: फलाहार के लिए साबूदाना सबकी पहली पसंद होता है। साबूदाने में स्टार्च पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। साथ ही व्रत के दौरान यह शरीर को ऊर्जावान भी रखता है। इसलिए नवरात्रि, शिवरात्रि या किसी भी अन्य व्रत में लोग इसे खाना काफी पसंद करते हैं। साबूदाने से कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं, जैसे साबूदाने की खीर, साबूदाने का पापड़ और स्वादिष्ठ साबूदाने की खिचड़ी। गर्मागर्म साबूदाने की खिचड़ी अक्सर लोग बड़े चाव से खाते हैं। हल्के मसाले में बनी साबूदाने की खिचड़ी स्वादिष्ठ के साथ-साथ पौष्टिक भी होती…

Sabudana Khichdi Recipe: फलाहार के लिए साबूदाना सबकी पहली पसंद होता है। साबूदाने में स्टार्च पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। साथ ही व्रत के दौरान यह शरीर को ऊर्जावान भी रखता है। इसलिए नवरात्रि, शिवरात्रि या किसी भी अन्य व्रत में लोग इसे खाना काफी पसंद करते हैं। साबूदाने से कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं, जैसे साबूदाने की खीर, साबूदाने का पापड़ और स्वादिष्ठ साबूदाने की खिचड़ी।
Sabudana Khichdi Recipe
Sabudana Khichdi Recipe (Photo: Social Media)
गर्मागर्म साबूदाने की खिचड़ी अक्सर लोग बड़े चाव से खाते हैं। हल्के मसाले में बनी साबूदाने की खिचड़ी स्वादिष्ठ के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है। आप इसे आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।

Sabudana Khichdi Recipe in Hindi: साबूदाना खिचड़ी बनाने की सामग्री

Sabudana Khichdi Recipe
Sabudana Khichdi Recipe (Photo: Social Media)

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत होगी-

  • 1 कप साबूदाना
  • 1/2 कप मूंगफली
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2-3 साबुत लाल मिर्च
  • 1 टहनी करी पत्ता
  • 2 छोटे चम्मच सेंधा नमक
  • 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

Sabudana Khichdi Kaise Banaye: साबूदाना खिचड़ी बनाने की आसान विधि

Sabudana Khichdi Recipe
Sabudana Khichdi Recipe (Photo: AI Generated)

सबसे पहले साबूदाना को पानी से अच्छी तरह धो लें। अब इसे कम से कम एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। भीगने के बाद साबूदाना को छन्नी में निकाल लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। एक कटोरे में भिगोया हुआ साबूदाना, मूंगफली, सेंधा नमक और मिर्च पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें। अब एक पैन में घी गरम करें। जब घी गरम हो जाए तो उसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर अच्छी तरह से तड़का लगाएं। जब लाल मिर्च हल्की गाढ़ी रंग की हो जाए, तो उसमें साबूदाना वाला मिश्रण डाल दें। इसे धीमी आंच पर पकाएं।

थोड़ी देर पकाने के बाद, पैन को आंच से उतार लें। इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गर्मागर्म खिचड़ी को बारीक कटे हरे धनिया और हरी मिर्च से सजाएं। इसे दही के साथ सर्व किया जाता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।