इन 5 चीजों से तैयार करें भगवान का पसंदीदा भोग ‘पंचामृत’, देखें Easy Recipe

Summary :

Panchamrit Recipe in Hindi: सनातन धर्म में पंचामृत का काफी महत्वपूर्ण स्थान है। पूजा-पाठ और कथा से लेकर हर शुभ काम में भगवान को पंजामृत का भोग अर्पित किया जाता है। पंचामृत का अर्थ है ‘पांच अमृत’ यानी कि दूध, दही, घी, शहद और चीनी। इन पांचों चीजों को मिलाकर भगवान का पसंदीदा भोग पंचामृत तैयार किया जाता है। पंजामृत को चरणामृत भी कहा जाता है। अगर आपके घर भी कोई पूजा-पाठ या शुभ कार्य हो, भगवान को पंचामृत का भोग लगा सकते हैं। इसे बनाना काफी सरल है, ऐसे में आज हम आपको इसे बनाने की विधि के बारे में बताएंगे। Panchamrit Ingredients:…

Panchamrit Recipe in Hindi: सनातन धर्म में पंचामृत का काफी महत्वपूर्ण स्थान है। पूजा-पाठ और कथा से लेकर हर शुभ काम में भगवान को पंजामृत का भोग अर्पित किया जाता है। पंचामृत का अर्थ है ‘पांच अमृत’ यानी कि दूध, दही, घी, शहद और चीनी। इन पांचों चीजों को मिलाकर भगवान का पसंदीदा भोग पंचामृत तैयार किया जाता है। पंजामृत को चरणामृत भी कहा जाता है। अगर आपके घर भी कोई पूजा-पाठ या शुभ कार्य हो, भगवान को पंचामृत का भोग लगा सकते हैं। इसे बनाना काफी सरल है, ऐसे में आज हम आपको इसे बनाने की विधि के बारे में बताएंगे।

Panchamrit Ingredients: इन 5 चीजों से तैयार करें पंचामृत

Panchamrit Recipe in Hindi
Panchamrit Recipe in Hindi (Image: AI Generated)

पंचामृत बनाने के लिए आपको चाहिए-

  • 1/2 कप कच्चा और ठंडा गाय का ताजा दूध
  • 3 से 4 कप ताजी और मीठी दही
  • 1 चम्मच शुद्ध गाय का देसी घी
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 2-3 बड़े चम्मच चीनी या पिसी हुई मिश्री
Panchamrit Recipe in Hindi
Panchamrit Recipe in Hindi (Image: Social Media)

स्वाद के लिए वैकल्पिक सामग्रियां-

  • 3 से 4 तुलसी के पत्ते
  • मेवे- कटे हुए काजू, बदाम, मखाने, किशमिश, आदि

Panchamrit Recipe in Hindi: पंचामृत बनाने की विधि

How to Make Panchamrit
How to Make Panchamrit (Image: Social Media)
एक साफ पतीले में गाय का दूध ले और इसमें दही डालकर अच्छे से मिलाएं। जब दूध और दही अच्छे से मिल जाएं तो इसमें घी, शक्कर और शहद मिलाएं। चीनी घुलने तक इस मिश्रण को मिलाते रहें, इसके बाद इसमें काजू, बादाम और मखाने जैसे मेवे डालें। अंत में 3 से 4 तुलसी के पत्ते डालकर भगवान को भोग लगाएं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।