फरीदाबाद/बल्लभगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरुग्राम में आयोजित जन विकास रैली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक नगर बल्लभगढ़ आज मेट्रो के नक्शे पर आ गया है।
यह मेट्रो रेल सेवा बल्लभगढ़ वासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। बल्लभगढ़ का मेट्रो के साथ जुड़ जाने से ऐतिहासिक नगरी बल्लभगढ़ की आर्थिक विकास में गुणात्मक वृद्धि होगी। इससे यहां के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी साथ ही लोगों को इस कनेक्टिविटी से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हरियाणा का चौथा शहर मेट्रो के माध्यम से दिल्ली के साथ जुड़ गया है। इसके जुडऩे से क्षेत्र के आर्थिक विकास में गुणात्मक वृद्धि होगी। साथ ही यातायात वाहनों के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आएगी।
देश में दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद , बल्लभगढ़ , नोएडा, चेन्नई , भोपाल, इंदौर आदि शहरों में लगभग ढाई सौ किलोमीटर लंबी मेट्रो ट्रेन का विस्तार किया गया है। उन्होंने मेट्रो ट्रेन की स्पीड के बारे में भी चर्चा करते हुए कहा कि किस की स्पीड 160 किलोमीटर से 175 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
जिससे लोगों को बहुत कम समय में लंबा सफर करने का लाभ मिलेगा। देश में हर प्रदेश मेट्रो अपने प्रदेश में मेट्रो लाना चाहता है । मेट्रो से क्षेत्र में वाहनों के कारण होने वाले प्रदूषण से पर काबू पाया पाया जा सकता है और कम कीमत पर कम समय में आरामदायक यात्रा करके सफर भी तय किया जाता है।
विधायक मूलचंद शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो फसल बोता है, वही उसे काटता है ।बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के कार्यकाल में जितने विकास कार्य हुए हैं उतने विकास कार्य कांग्रेस के किसी भी कार्यकाल में नहीं हुए ।उन्होंने राजा नाहर सिंह का 1857 क्रांति में योगदान बारे देश में बल्लभगढ़ का नाम रोशन करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।
इस अवसर पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के प्रधान सचिव, के सिंह, दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह ,हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के चीफ जय गणेशन, फरीदाबाद मंडलायुक्त की कमिश्नर जी अनुपमा, नगर निगम के कमिश्नर मोहम्मद शाइन, फरीदाबाद के उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक धर्मेंद्र सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी अमरदीप सिंह जैन, बल्लमगढ़ के एसडीएम राजेश कुमार, फरीदाबाद के एसडीएम सत्यवीर सिंह मान, बडख़ल के एसडीएम अजय चोपड़ा, सिटी मजिस्ट्रेट बलीना के अलावा डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग के साथ भाजपा के नेता गण व अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में फरीदाबाद के उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने सभी आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।


Download Android App
Download iOS App



