हरियाणा में कोरोना का कहर बरकरार है। रविवार को कोविड-19 के 1096 नए मामले आए तथा छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 603 हो गयी। पिछले कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में अब तक 54,386 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक अंबाला में दो, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा और कैथल में एक-एक मरीज की मौत हो गयी। पानीपत (134), गुरुग्राम (113), अंबाला (97), हिसार (96), कुरुक्षेत्र (75), सोनीपत (66), करनाल (51), रेवाड़ी (45) और पंचकूला (40) से संक्रमण के नए मामले सामने आए। राज्य में वर्तमान में 8961 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 44,822 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में रविवार को ठीक होने की दर 82.41 प्रतिशत हो गयी । मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों का आंकड़ा 30,44,940 तक पहुंच गया है और 56,706 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 22,80,566 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



