चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस व दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। वित्त विभाग के अतिरिक्त सचिव विजय कुमार सिद्घप्पा भावीकट्टी, आईएएस को अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त लगाकर निशांत कुमार यादव, आईएएस को कार्यभार मुक्त किया गया है।
उचाना के सब-डिविजनल आफिसर एवं हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल के जोनल एडमिनिस्ट्रेटर प्रधुमन सिंह, एचसीएस को हरियाणा लोक सेवा आयोग का उप-सचिव तथा हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल के जोनल एडमिनिस्ट्रेटर का कार्यभार भी सौंपा गया है तथा योगेश कुमार मेहता, एचसीएस को कार्यभार मुक्त किया गया है।
कैथल की सब-डिविजनल ऑफिसर एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा नियंत्रक सुश्री ईशा कम्बोज को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



