चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन दुर्गा एक मई से राज्य में शुरू किया गया ऑपरेशन दुर्गा के जरिए छेड़छाड़ के आरोपों में 15 लोगोंं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं का शीलभंग करने सहित विभिन्न आरोपों को लेकर 30 मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी एस संधू ने बताया कि इसके अलावा 23,185 लोगों को दी चेतावनी जबकि 822 लोगों की उनके घरवालों की मौजूदगी में पुलिस थानों में काउंसलिंग की उन्होंने बताया कि यातायात नियमों के कानून का उल्लंघन के लिए करीब 5,880 लोगों को चालान भेजा संधू ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा करने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा लागू की गयी तीन सूत्रीय कार्य योजना के तहत शुरू किया गया ऑपरेशन दुर्गा जारी रहेगा। पुलिस सड़कों पर लिंग आधारित हिंसा की कोशिश करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेगी।
(भाषा)


Download Android App
Download iOS App



