हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,267 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,78,413 हो गयी। इसके अलावा 21 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,880 हो गयी। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार राज्य में संक्रमण के नए मामलों में गुरुग्राम में एक दिन में सामने आए सर्वाधिक 704 मामले शामिल है।
बुलेटिन के अनुसार संक्रमण से पानीपत में चार, रेवाड़ी में तीन जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर और झज्जर में दो-दो मरीजों की मौत हुई। जबकि सोनीपत, अंबाला, करनाल, रोहतक, भिवानी और कैथल में एक-एक मरीज की मौत हुई। बुलेटिन के अनुसार गुरुग्राम के अलावा अन्य जिन जिलों में शुक्रवार को संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए उनमें फरीदाबाद (452 मामले) और हिसार (208 मामले) शामिल हैं। राज्य में अभी 15,357 लोगों का इलाज चल रहा है और स्वस्थ होने की दर 90.34 प्रतिशत है।


Download Android App
Download iOS App



