दिल्ली में पहली बार कोविड-19 के 7,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.24 लाख हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि इस महामारी से 64 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,833 हो गई।
बुलेटिन में बताया गया कि इस वायरस के एक दिन में सबसे अधिक 7,718 नए मामले सामने आये। त्योहार के मौसम और बढ़ते प्रदूषण के बीच संक्रमण दर 12.19 फीसदी है। इसके अनुसार शहर में अभी 39,722 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां अब तक कुल 4,23,831 लोग संक्रमित हो चुके हैं


Download Android App
Download iOS App



