अम्बाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण शनिवार को एक वाहन के दो एसयूवी से टकराने पर सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा, ”चंडीगढ़ से आ रही दो कारों को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। घने कोहरे और खराब दृश्यता के चलते हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
मृतक चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। बता दें कि सोमवार सुबह भी हरियाणा के झज्जर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहनों के एक-दूसरे से टकराने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



