करनाल: डीसी आदित्य दहिया ने मधुबन में करीब 7 करोड 50 लाख रुपये की लागत से बन रहे ओबजरेशन हॉम व स्पेशल हॉम का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश हुए कहा कि इस कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। बुधवार को उपायुक्त डा0 आदित्य दहिया ने मधुबन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बनाए जा रहे ओबजरेशन हॉम व स्पेशल हॉम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी से हर पहलुओं पर बारिकी बातचीत की।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जुनाईल एक्ट के तहत न्यायालय द्वारा जिन बच्चों को ट्रायल पर रखा जाएगा उसके लिए मधुबन में हरियाणा सरकार द्वारा ओबजरेशन हॉम बनाया गया है इसमें 7 बैरग बनाई गई है, जिसमें 52 बच्चें रखे जा सकते है। इसके निर्माण पर करीब 4 करोड 17 लाख रुपये खर्च हुए है। इसी प्रकार ट्रायल के बाद जुनाईल कोर्ट से सजा मिलने के बाद अपराधी को रखने के लिए स्पेशल हॉम बनाया जा रहा है। इसका 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है, फरवरी 2018 तक पूरा हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



