गुरुग्राम: कन्या भू्रण हत्या रोकने के लिए जिले में शुरू की गई बेटी बचाओ मुहिम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, रैडक्रास सोसायटी, क्राईम ब्रांच और ड्रग कंट्रोल आफिसर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने जिमखाना क्लब में अपनी जान की बाजी लगाकर जिले में 50 से अधिक लोगो को सलाखों के पीछे भेजने वाली टीम का हौंसला बढ़ाया और कहा कि ऐसी जांबाज टीम की बदौलत पूरे हरियाणा प्रांत में गुरूग्राम जिले का बेटी बचाओ अभियान में अलग से नाम है।
उपायुक्त ने कहा कि गुरूग्राम जिले की पहली ऐसी टीम है जिसने हरियाणा के अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली सहित अनेक स्थानो पर रेड डालकर कन्या भू्रण लिंग जांच में शामिल लोगो को रगें हाथो पकड़ा और उन्हे जेल की सलाखों तक भेजा। जिला उपायुक्त ने इस अवसर पर आमजन से भी अनुरोध किया कि यदि उनके आस-पास भी भू्रण लिंग जांच अथवा दलालों की कोई जानकारी मिलती है तो वह उपायुक्त कार्यालय, सिविल सर्जन अथवा मोबाइल नं. 9999830818 पर सूचना दे सकते हैं और उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से भी आवाहा्न किया कि वो बेटी बचाओ अभियान में अपनी भूमिका निभाएं और भू्रण लिंग जांच करने वाले लोगों नजर रखें। इसके लिए सरकार उन्हें एक लाख रुपये इनाम भी देगी। इस अवसर पर जिला उपायुक्त ने उपस्थित उप-सिविल सर्जन एंव नोडल आफिसर सरयू शर्मा, रैडक्रास सचिव श्याम सुन्दर, रिवाडी के ड्रग कंट्रोल आफिसर अमनदीप चौहान, राज रानी एंव क्राइम ब्रांच से इंसपेक्टर सुरेश, एएसआई0 संजय कुमार, हैड कांसटेबल परमवीर सहित रेड में शामिल अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
– सतबीर, अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



