चंडीगढ़ : हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने आज कहा कि राज्य के 78 शहरी क्षेत्र खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं तथा इन्हें केंद्रीय गृह एवं शहरी मामले मंत्रालय द्वारा जारी खुले में शौच मुक्त शहरों की सूची में शामिल कर लिया गया है। श्रीमती जैन ने यहां बताया कि इन 78 शहरों को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने के लिये थर्ड पार्टी ऑडिट कराया गया जिसमें ये खरे उतरे।
उन्होंने बताया कि राज्य में प्रशासन के सहयोग से घरों में शौचालय निर्माण के काम में तेजी लाई गई है। उन्होंने बताया कि सितंबर 2017 तक राज्य में 41 हजार 200 घरों में शौचालय निर्माण करया गया है। इनके अलावा राज्य में 436 शौचालय सामुदायिक स्थानों पर, 552 शौचालय सार्वजनिक स्थानों पर तथा 561 मोबाइल शौचालय विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



