हरियाणा के सोनीपत जिले के राई में राष्ट्रीय राजमार्ग-334 बी पर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार कार के बैरिकेड से टकराई जिसके बाद उसमें आग लग गई और एमबीबीएस के तीन छात्र जिंदा जल गए और अन्य तीन घायल हो गए।
रोहतक से हरिद्वार जा रहे थे युवक
पुलिस ने बताया कि रोहतक पीजीआई में एबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र पुलकित, नरबीर, संदेश, रोहित, अंकित और सोमबीर रोहतक से हरिद्वार के लिए निकले थे। गांव राई के पास एनएच-334 बी के फ्लाईओवर पर पत्थर के बैरिकेड से उनकी कार टकरा गई जिससे कार में आग लग गई।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
सोनीपत पुलिस ने बताया कि, हादसे में पुलकित, संदेश और रोहित की झुलसने से मौत हो गई। पुलिस ने घायल अंकित, सोमबीर और नरबीर को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक स्थानांतरित कर दिया गया।

Download Android App
Download iOS App