कैथल : ढांड रोड मोतीबाग कालोनी के निकट आधा एकड़ जमीन के विवाद को लेकर कैथल का एक व्यक्ति फ्रांसवाला रोड पर करीब 100 फूट से अधिक ऊंचाई के टॉवर पर चढ़ गया। कैथल का चंदाना गेट निवासी सुरेश सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी करीब अढ़ाई से तीन घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा। सुरेश सैनी का आरोप है कि ढांड रोड मोतीबाग कालोनी के निकट उसका आधा एकड़ जमीन का प्लाट है।
उसका आरोप है कि उस 3400 गज प्लाट का हिस्सा पर एक दूसरा व्यक्ति कब्जा करना चाहता है। उसके लिए दूसरे व्यक्ति ने नींव भरनी भी शुरू कर दी है। सुरेश सैनी ने कहा कि वह इस मामले में सिविल लाइन थाना में शिकायत दे चुका है परंतु इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। सुरेश सैनी ने टॉवर पर चढ़े रहते हुए सिविल लाइन एसएचओ पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए रिश्वत मांगने के आरोप भी लगाए।
सुरेश सैनी जिस समय टॉवर पर चढ़ा रहा तो उस समय उसने आरोप लगाया कि पुलिस दूसरे व्यक्ति द्वारा नींव भरने से काम रोकने एवं उसे दस्तावेज चैक करने की बजाय आरोपियों का साथ दे रही है। सुरेश सैनी ने आरोप लगाया कि अदालत से उसके पक्ष में फैसला ञ्जाी आया हुआ है।
उसके पास उसकी जमीन के इंतकाल एवं अन्य कागजात भी है परंतु उसका साथ न प्रशासन और न ही भाजपा के स्थानीय विधायक लीलाराम गुर्जर दे रहे हैं। सुरेश सैनी टॉवर पर चढऩे के दौरान कपड़ा भी ले रहा था जिससे वह बार-बार फांसी लगाने की चेतावनी भी दे रहा था।


Download Android App
Download iOS App



