हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता अभय सिंह चौटाला ने आज दावा किया कि कृषि कानून बनाने की कांग्रेस की ही सोच थी जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल लागू करने का प्रयास कर रही है। चौटाला ने बातचीत में यह भी दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा ने हाथ मिला लिया है। दोनों दल एक दूसरे की मदद कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि कृषि कानूनों परिकल्पना वास्तव में कांग्रेस ने केंद्र में अपनी सरकार रहते हुए की थी। उन्होंने कहा कि विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद वह सदन के बाहर ही किसानों के लिए बड़ी लड़ाई लड़गे। उन्होंने दावा किया कि व्यापारी, वकील, कर्मचारी, मजदूर सभी किसान आंदोलन से जुड़ गए हैं।
एक सवाल पर उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र, सिंह हुड्डा निश्चित तौर पर पार्टी छोड़गे। इसीलिए उनकी पगड़ी का रंग बदल गया है। कांग्रेस की परम्परा रही है कि हर मुख्यमंत्री ने बाद में अपनी नई पार्टी बनाई। जैसे बीरेंद्र, सिंह, बंसीलाल या भजनलाल ने पार्टी बनाई थी वैसे ही हुड्डा भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि कोई किसान अपनी खड़ फसल पर ट्रैक्टरचलाए।


Download Android App
Download iOS App



