किसानों के धरनास्थल सिंघु बॉर्डर पर एक युवक की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब मुफ्त में चिकन नहीं देने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपी ने युवक की टांग तक तोड़ दी। मामले में आरोपी निहंग नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। हरियाणा पुलिस के अनुसार, सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर मुफ़्त में मुर्गा देने से मना करने पर एक मज़दूर के साथ मारपीट करने और उसके पैर में फ्रैक्चर करने के आरोप में एक निहंग नवीन कुमार को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज़ कर ली है।
सिंघु बार्डर पर हत्या मामले में राकेश टिकैत ने तोड़ी चुप्पी, कहा-किसान आंदोलन इससे बदनाम नहीं होगा
बता दें कि गुरुवार 15 शुक्रवार को पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी लखबीर सिंह (36) की हत्या कर दी गई। उसका शव धरना-प्रदर्शन स्थल से कुछ दूरी पर बैरिकेड से लटका मिला था। मृतक का एक हाथ कटा हुआ था। इस मामले में निहंग सिख सरदार सरबजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। लखबीर सिंह एक मजदूर के रूप में काम करता था, और उसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई आपराधिक रिकॉर्ड या जुड़ाव नहीं था।


Download Android App
Download iOS App



