फरीदाबाद, 13 मार्च 2023: फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल में 6 दिवसीय फ्री काला मोतिया (ग्लोकोमा) जांच शिविर का आयोजन किया गया है। इस कैंप का आयोजन ग्लोकोमा अवेयरनेस वीक के अवसर पर किया गया है। काला मोतिया जांच शिविर 13 मार्च से लेकर 18 मार्च तक सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक रहेगा।
इस साल ग्लोकोमा अवेयरनेस वीक की थीम “विश्व उज्ज्वल है, अपनी दृष्टि की रक्षा करें” है। इसका उद्देश्य व्यापक समुदाय के सदस्यों को नियमित आंखों की जांच की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना है, जिससे ग्लोकोमा का शुरुआती स्तर पर पता लगाकर आँखों की रोशनी को बचाया जा सके।
पहले दिन 100 से ज्यादा लोगों ने काला मोतिया का चेकअप करा इस सेवा का लाभ उठाया। संबंधित विशेषज्ञों ने जाँच कर समस्या के आधार पर दवा और जांच कराने की सलाह दी। अमृता अस्पताल के नेत्र विज्ञान विभग के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया।


Download Android App
Download iOS App



