‘4 किताबें पढ़कर कोई भी कथावाचक बन जाता है’, अनिरुद्धाचार्य पर भड़के अनिल विज

Summary :

Anil Vij Slams Aniruddhacharya: आजकल कथावाचक कथाओं में कम और विवादों में ज्यादा घिरे हुए हैं। इसी क्रम में हरियाणा के मंत्री ने कथावाचक अनिरुद्दाचार्य पर हमला बोला है। अनिल विज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके यह हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कथावाचक और संत में बहुत अंतर होता है। हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के कई बयानों पर विवाद खड़ा हो गया है। Anil Vij Slams Aniruddhacharya: क्या बोले अनिल विज अनिल विज ने कहा, कथावाचक और संत में बहुत अंतर होता है। चार किताबें पढ़कर कोई भी कथावाचक बन सकता है, लेकिन संत वह होता है जिसने धार्मिक,…

Anil Vij Slams Aniruddhacharya: आजकल कथावाचक कथाओं में कम और विवादों में ज्यादा घिरे हुए हैं। इसी क्रम में हरियाणा के मंत्री ने कथावाचक अनिरुद्दाचार्य पर हमला बोला है। अनिल विज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके यह हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कथावाचक और संत में बहुत अंतर होता है। हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के कई बयानों पर विवाद खड़ा हो गया है।

Anil Vij Slams Aniruddhacharya: क्या बोले अनिल विज

अनिल विज ने कहा, कथावाचक और संत में बहुत अंतर होता है। चार किताबें पढ़कर कोई भी कथावाचक बन सकता है, लेकिन संत वह होता है जिसने धार्मिक, आध्यात्मिक या नैतिक रूप से उच्च पद प्राप्त कर लिया हो। जिन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हो और ईश्वर से एकाकार हो गए हों। लोगों को कथावाचकों की बातों पर ध्यान देने के बजाय संतों की बातों का अनुसरण करना चाहिए।

Anil Vij
Anil Vij

Anil Vij Slams Aniruddhacharya:  अनिरुद्दाचार्य के इस बयान पर हंगामा

बता दें कि वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में एक धार्मिक आयोजन में कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य द्वारा दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, अनिरुद्धाचार्य ने कथित तौर पर कहा है कि 25 साल की अविवाहित लड़कियों का चरित्र अच्छा नहीं होता। लड़कियों की शादी 14 साल की उम्र में कर देनी चाहिए। इससे वे परिवार में अच्छी तरह घुल-मिल सकेंगी। उनके इस बयान को लेकर महिलाओं में काफ़ी रोष है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने माफ़ी मांग ली है।

Anil Vij Slams Aniruddhacharya 4
Anil Vij Slams Aniruddhacharya 4

विज ने तेजस्वी पर भी हमला बोला

अनिल विज ने तेजस्वी यादव पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव के दो वोटर कार्ड उजागर होने से राहुल गांधी के एटम बम का फ्यूज उड़ गया है। अगर तेजस्वी यादव के पास दो कार्ड हैं, तो उनके कार्यकर्ताओं के पास तो 100-100 कार्ड होने चाहिए। मैं तो पहले दिन से कह रहा हूँ कि बिहार में नकली नेता नकली वोटरों की वकालत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ‘महिला तस्कर हैं धीरेंद्र शास्त्री’, इस प्रोफेसर के आरोप पर मचा बवाल, FIR दर्ज

Neha Singh