राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा की खट्टर सरकार में गृहमंत्री अनिल विज ने एक बड़ा बयान दिया है। अनिल विज का यह बयान कांग्रेस की तरफ सीधा-सा कटाक्ष है। अनिल विज हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा को प्रदेश कांग्रेस इकाई की अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस के प्रचलित नारे “लड़की हूं ,लड़ सकती हूं” का इस्तेमाल करते हुए विपक्षी दल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत बड़ा फर्क है।

कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत फर्क-विज
अनिल विज ने ट्वीट कर कहा, “लड़की हूं, लड़ सकती हूं ” का उत्तर प्रदेश में नारा देने वाली कांग्रेस हरियाणा में कुमारी शैलजा को बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेरुखी के साथ उनको उनके पद से हटा दिया गया। यह है कांग्रेस का असली चेहरा जो कांग्रेस में महिलाओं के सम्मान को दर्शाता है। कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।”
लड़की हूं लड़ सकती हूं का उत्तरप्रदेश में नारा देने वाली कांग्रेस हरियाणा में कुमारी शैलजा को बर्दाश्त नहीं कर सके और बेरुखी के साथ उनको उनके पद से हटा दिया गया । यह है कांग्रेस का असली चेहरा । कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान को दर्शाता है। कांग्रेस कथनी और करनी में बहुत अंतर है ।
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) April 29, 2022
शैलजा की जगह इनको मिली हरियाणा कांग्रेस की जिम्मेदारी
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा का इस्तीफा पार्टी हाईकमान ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी उदयभान को हरियाणा कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। इसके साथ ही पार्टी आलाकमान ने चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए थे। वे हैं श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जीतेंद्र कुमार भारद्धाज और सुरेश गुप्ता।
हरियाणा कांग्रेस में हुआ बड़ा फेरबदल! हुड्डा के करीबी को प्रदेश अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी….
बता दें कि उदयभान दलित समुदाय से आते है और होदल सीट से कई बार विधायक रह चुके है। हरियाणा कांग्रेस में यह बात जगजाहिर है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के मध्य गहरे मतभेद थे। इस वजह से नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग काफी समय से की जा रही थी।


Download Android App
Download iOS App



