हरियाणा के भिवानी में तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक महिला ने जब अपने फौजी पति से घर के खर्च के लिए पैसे मांगे तो उसने चिट्ठी में तलाक लिखकर भेज दिया। पुलिस ने अब पीड़िता की शिकायत पर फौजी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की गई है।
महिला ने न केवल तलाक को लेकर बल्कि प्रताड़ना के आरोप में 12 और व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है। अनाज मंडी चौकी प्रभारी जगदीश कुमार का कहना है कि पुलिस के पास यह मामला आया था। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 13 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मोदी सरकार के प्रयासों के बाद भी ट्रिपल तलाक बिल अगले सत्र तक टला, अब सरकार लाएगी अध्यादेश
महिला की शिकायत के अनुसार भिवानी शहर के तोशाम बाईपास की डाबर कालोनी निवासी ईद मोहम्मद ने अपनी बेटी मोना की शादी 17 दिसम्बर 2015 को गांव राजगढ़ जुलाना, जींद निवासी सेना में कार्यरत मनदीप के साथ की थी। मोना ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति ने गाड़ी की मांग की। यह मांग पूरी न करने पर उसे तंग किया जाने लगा।
आए दिन उससे मारपीट की जाती। महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने अपने पति मनदीप से घर चलाने के लिए खर्चा मांगा तो उसने पैसे भेजने की बजाय एक कागज पर तलाक-तलाक-तलाक लिखकर भेज दिया और कहा कि अब तलाक समझना।
तीन तलाक विधेयक पारित नहीं होने के लिए कांग्रेस और राहुल जिम्मेदार : भाजपा
पीड़ित महिला ने इसे स्वीकार करने से इनकार करते हुए कानून का सहारा लिया। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करके न्याय मांगा है। एसपी के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने लड़की के बयान पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के 13 व्यक्तियों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है।


Download Android App
Download iOS App



